Vidhu Ishiqa Bio: विधु इशिका भारतीय मूल की मॉडल, उद्धमी और बहुमुखी प्रतिभा की धनी महिला हैं। उन्होंने Mrs Earth International 2025 का खिताब जीता। आइए उनकी जीवनी पर विस्तार से नजर डालें।
Vidhu Ishiqa की प्रारंभिक शिक्षा और जीवन
विधु इशिका का जन्म बिहार के पटना में हुआ। उन्हों संगीत कला और फैशन के क्षेत्र में बचपन से रूचि दिखाई। उन्होंने अपनी किशोरावस्था में ही रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि लेनी शुरू कर दी।
Vidhu Ishiqa का करियर
विधु का करियर विविधता से भरा हुआ है। उन्होंने मीडिया से शुरुआत की और धीरे-धीरे मॉडलिंग, उद्यमिता और कला की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने टीवी होस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई। प्रमुख शो में शामिल हैं।
- डांस मस्ती हंगामा ( Doordarshan पर)
- रसोई से : ETV पर एक कुकिंग शो
- मॉडलिंग : किशोरावस्था के अंत में उन्होंने मॉडलिंग में प्रवेश किया। पटना में लोकल असाइनमेंट्स से शुरूआत कर, वे बड़े प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फैशन रैंप पर भी कदम रखा।
- GlamGuava : उन्होंने यह सस्टेनेबल फैशन प्लेटफॉर्म स्थापित किया, जो पर्यावरण-अनुकूल फैशन को बढ़ावा देता है।
- Tishaq : यह एक ग्लोबल आर्टिस्टिक इनिशिएटिव है, जो संगीत, विरासत और पहचान को सेलिब्रेट करती है। विधु इसके सह-निर्माता हैं और एक गायिका भी हैं।
Vidhu Ishiqa की उपलब्धियां और पुरस्कार
विधु इशिका ने सौंदर्य प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
- मिसेज भारत अर्थ 2024 : सितंबर 2024 में उन्होंने यह खिताब जीता। जो उन्हें वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया।
- Mrs Earth International : जुलाई 2025 में त्रिनिदाद और टोबैगो में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने चार चरणों (ट्रेडिशनल वियर, इवनिंग वियर, टैलेंट राउंड और इंटरव्यू) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ताज पहना। यह भारत के लिए ऐतिहासिक जीत थी।
- वे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महिलाओं को प्रेरित करने का काम करती हैं। भविष्य में वे नई पर्यावरणीय और सामाजिक परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही हैं।
Vidhu Ishiqa की वैवाहिक स्थिति
विधु विवाहित हैं और मिसेज कैटेगरी की विजेता के रूप में उन्होंने साबित किया कि शादीशुदा महिलाएं भी वैश्विक मंच पर चमक सकती हैं।
- अपनी जीत पर उन्होंने कहा, “यह मेरी जीत नहीं, बल्कि हर उस लड़की की जीत है जिसे कहा गया कि वह यह नहीं कर सकती। यह हर ब्रेकडाउन, हर कमबैक और सपनों को डर पर चुनने का जश्न है।” वे भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ी रहते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर देती हैं।
- इंस्टाग्राम पर सक्रिय (@vidhuishiqa हैंडल), जहां वे अपनी यात्रा साझा करती हैं। उनकी जीत पर परिवार और प्रशंसकों ने बधाई संदेश भेजे।
Mrs Earth International विधु इशिका न केवल एक ब्यूटी क्वीन हैं, बल्कि एक उद्यमी, कलाकार और पर्यावरण योद्धा भी हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि दृढ़ संकल्प से कोई भी सपना असंभव नहीं।




