स्वतंत्रता दिवस: अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान, बिग बी का ये वीडियो जीत लेगा आपका दिल  

75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने एक खास वीडियो शेयर किया है। बिग बी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

आज पुरे भारत में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में आजादी का ये पर्व सेलिब्रेट किया। एक्टर ने एक वीडियो शेयर करते  सभी को  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।

सांकेतिक भाषा में गाया राष्ट्रीय गान

अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्टर सफेद कोट और काली पैंट पहने दिव्यांग बच्चों के एक समूह के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में लाल किले का बैकग्राउंड है। वहीं बिग बी को दिव्यांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रीय गान परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “जय हिंद”

बिग बी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक्टर के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। कमेंट सेक्शन में फैंस बिग बी की तारीफ करते नजर आए।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में नजर आएँगे। यह फिल्मं 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा बिग बी गुडबाय, द इंटर्न, ऊँचाई समेत कंई फिल्मों में नजर आएँगे।

यह भी पढ़े: Happy Independence Day:  सलमान-शाहरुख़ से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा तक, सितारों ने ऐसे सेलिब्रेट किया 75वां स्वतंत्रता दिवस

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “स्वतंत्रता दिवस: अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान, बिग बी का ये वीडियो जीत लेगा आपका दिल  

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री