Amitabh Anthem:अमिताभ ने दिव्यांग बच्चों के साथ परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान

अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान

Amitabh Anthem:75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने एक खास वीडियो शेयर किया है। बिग बी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Amitabh Anthem:अमिताभ ने दिव्यांग बच्चों के साथ परफॉर्म किया राष्ट्रीय गान

आज पुरे भारत में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में आजादी का ये पर्व सेलिब्रेट किया। एक्टर ने एक वीडियो शेयर करते  सभी को  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।

सांकेतिक भाषा में गाया राष्ट्रीय गान

अमिताभ बच्चन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्टर सफेद कोट और काली पैंट पहने दिव्यांग बच्चों के एक समूह के साथ नजर आ रहे है। वीडियो में लाल किले का बैकग्राउंड है। वहीं बिग बी को दिव्यांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रीय गान परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “जय हिंद”

बिग बी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक्टर के इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। कमेंट सेक्शन में फैंस बिग बी की तारीफ करते नजर आए।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र‘ में नजर आएँगे। यह फिल्मं 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा बिग बी गुडबाय, द इंटर्न, ऊँचाई समेत कंई फिल्मों में नजर आएँगे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version