Vikrant Uniyal: भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया की विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अहम योगदान देने वाले सभी गुमनाम नायकों और देश को आजादी दिलाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने 21 मई को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराया।
Vikrant Uniyal ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा कर गाया राष्ट्रगान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तैनात भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 21 मई 2022 को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फतह कर राष्ट्रगान गाते हुए तिरंगा फहराया। पीआरओ उधमपुर ने एक वीडियो ट्वीट किया है।
जिसमें भारतीय वायु सेना के अधिकारी को ध्वज फहराते हुए दिखाया गया है। पीआरओ रक्षा ने लिखा,” भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और राष्ट्रगान गाया। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल 8849 मीटर पर राष्ट्रगान गाते हुए। जहां सांस लेना भी मुश्किल है। वीडियो में विंग कमांडर राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं।
इंडियन फोर्स के अधिकारियों ने कहा कि विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी गुमनाम नायकों और देश को आजादी दिलाने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने 21 मई को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराया है।
वीडियो देखें
Wg Cdr Vikrant Uniyal of @IAF_MCC sings National Anthem at 8849 mtrs where it's difficult even to breathe!!
Watch Mt Everest reverberate with the mesmerizing sound of Jan Gan Man!
🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/3dCqmRhoo4— PRO, Defence, Leh (@prodefleh) May 30, 2022
ग्रुप कैप्टन समीर गंगखेड़कर ( जनसंपर्क अधिकारी रक्षा विभाग प्रयागराज ) ने बताया कि माउंट एवरेस्ट अभियान पर अपने आप में पौराणिक और महाकाव्य है। दोनों अनुपातों की एक अद्वितीय यात्रा है। देश के लिए किए गए बलिदानों के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान के रूप में माउंट एवरेस्ट के शिखर पर राष्ट्रगान गाया।
नेपाल से शुरू हुआ था अभियान
यह यह अभियान 15 अप्रैल 2022 को नेपाल के काठमांडू से शुरू हुआ था। जिसमें दुनिया भर की टीम के सदस्य शामिल थे। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल 1 सफल पर्वत रोही हैं। उन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान , उत्तरकाशी , सेना पर्वतारोहण संस्थान , सियाचिन राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान अरुणाचल प्रदेश से पर्वतारोहण में प्रशिक्षण लिया है।

