Site icon www.4Pillar.news

MS Dhoni के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

MS Dhoni के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

MS Dhoni News : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने दिवाकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था।

फ्रॉड केस में धोनी का पूर्व बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। दिवाकर को धोनी द्वारा दायर एक आपराधिक मामले के बाद कथित धोखाधड़ी के मामले गिरफ्तार किया गया है। दिवाकर को भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है।

माही ने रांची कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी

धोनी ने अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रांची कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके निदेशक सौम्या दास और दिवाकर थे। राजस्थान के जयपुर में एक क्रिकेट अकादमी की स्थापना एमएस धोनी के नाम का अनधिकृत उपयोग करने के आरोप में मिहिर दिवाकर को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिवाकर ने महेंद्र सिंह धोनी के नाम का गलत उपयोग किया

मिहिर दिवाकर की गिरफ्तारी उन आरोपों के जवाब में हुई कि उन्होंने अकादमी खोलने के लिए धोनी के साथ अपने जुड़ाव को कथिततौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत किया। जबकि खुद धोनी ने अपने नाम के उपयोग के लिए प्राधिकरण वापस ले लिया था। यह मामला बैद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व को रेखांकित करता है। 15 अगस्त 2021 को एमएस धोनी द्वारा अरका  स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारों को रद्द करने के बावजूद, दिवाकर ने धोनी के नाम का उपयोग करके भारत और विदेशों में अकादमी का संचालन जारी रखा था।

15 करोड़ की धोखाधड़ी का है मामला

दिवाकर ने एमएस धोनी क्रिकेट अकादमी और एमएस धोनी स्पोर्ट्स अकादमी जैसी अकादमियों की फीस स्वीकार की। जिसमें कथिततौर पर लगभग 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी हुई। दिवाकर को गौतम बुद्ध नगर से गिरफ्तार किया गया और बाद में उन्हें जयपुर ले जाया गया। यह गिरफ्तारी जयपुर के करणी विहार थाने में उनके खिलाफ दर्ज पिछली एफआईआर के बाद हुई।

मामले पर क्या बोली पुलिस

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने दिवाकर की गिरफ्तारी पर कहा,” दिवाकर के खिलाफ मामला जयपुर के गांधी पंथ क्षेत्र में धोनी के नाम पर एक क्रिकेट अकादमी की स्थापना से संबंधित फ्रॉड केस से जुड़ा हुआ है। धोनी के अपने नाम का प्राधिकरण वापस लेने के बावजूद दिवाकर ने अकादमी के लिए धन एकत्रित किया था। दिवाकर की गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में हुई है। उसने व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए धोनी के नाम का दुरूपयोग किया है।”

Exit mobile version