Site icon www.4Pillar.news

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय,भारत में हैं कुल 138 अरबपति

भारत में आर्थिक नरमी के बीच साल 2019 में भारत में हर महीने तीन अरबपति बने हैं। इन सबको मिलाकर देश में अरबपतियों की संख्या 138 पहुंच गई है। मुकेश अंबानी सबसे टॉप में हैं।

भारत में अरबपतियों की संख्या चीन और अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा है। रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी देश के सबसे धनी व्यक्ति हैं। अंबानी की कुल नेटवर्थ 67 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी पुरे वर्ल्ड में टॉप 10 की सूची में नौवें नंबर पर हैं। यदि इसी लिस्ट में भारत से बाहर रह रहे भारतीय मूल के अरबपतियों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 170 है।

‘हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020’ के अनुसार 799 अरबपतियों के साथ चीन इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। वहीँ 626 अरबपतियों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है। यह लिस्ट एक अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ वाले व्यक्तियों की गणना के आधार पर की गई है।

इस लिस्ट के अनुसार दुनिया में कुल 2817 अरबपति हैं। अमेज़न डॉट कॉम के प्रमुख ‘जेफ़ बेजोस’ दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी कुल संपत्ति 140 डॉलर है। इसके साथ 107 अरब डॉलर की संपत्ति वाले ‘एलएमवीएच’ प्रमुख ‘बर्नार्ड ऑरनॉल्ट’ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर 106 अरब डॉलर के साथ माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं।

इस साल इस लिस्ट में 480 नए अरबपति जुड़े हैं। देश में सबसे अधिक अरबपति मुंबई में 50 ,दिल्ली में 30 बेंगलुरु में 17 और अहमदाबाद में 12 अरबपति हैं। मुकेश अंबानी के बाद देश में 27 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ ‘एस पी हिंदुजा’ परिवार दूसरे स्थान पर है। 17 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडानी तीसरे स्थान पर हैं।

Exit mobile version