राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई थी FIR 

Rakhi Sherlyn:ड्रामा क्वीन राखी सावंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि राखी के खिलाफ मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी, जिसके चलते अब राखी को हिरासत में लिया गया है।

Rakhi Sherlyn: राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभिनेत्री राखी सावंत की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिनों राखी जहां अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं अब ड्रामा क़्वीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शर्लिन चोपड़ा ने राखी के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR

बता दे कि राखी सावंत के खिलाफ मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। शर्लिन ने राखी पर उनके प्राइवेट वीडियो वायरल करने और उनके लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़े: साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर भड़की राखी सावंत, कहा- चुल्लू भर पानी में दुब मरो 

शर्लिन चोपड़ा ने किया ये ट्वीट

वहीं अब शर्लिन चोपड़ा ने खुद एक ट्वीट करते हुए राखी के गिरफ्तार होने की जानकारी दी है। शर्लिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज़, अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया। कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने ख़ारिज कर दिया था।

बता दे कि राखी सावंत आज अपने पति आदिल दुर्रानी के साथ अपनी डांस एकेडमी लांच करने वाली थी। वहीं उससे पहले ही अंबोली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। Published on: Jan 19, 2023 at 16:42

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version