बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता फरहान अख्तर के बैंक लूटने की प्लानिंग पर मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि इसके लिए आईपीसी की धारा 393 के तहत जुर्माने के साथ 7 साल की सजा भी हो सकती है। जानिए क्या है मामला।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर रिलीज हो चूका। फिल्म का ये ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा कहती हुई दिखाई देती है कि एक बार आयशा ठीक हो जाए फिर उसके बाद बैंक लूटेंगे। प्रियंका चोपड़ा का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा के इस डायलॉग पर महाराष्ट्र पुलिस ने चुटकी लेते हुए लिखा ,” अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए आईपीसी की धारा 393 के तहत सात साल की जेल की सजा मिलेगी। ”
महाराष्ट्र पुलिस के इस ट्वीट पर देसी गर्ल ने ज़बरदस्त जवाब देते हुए लिखा ,” ऊप्स हम रंगे हाथों पकड़ेगे। अब प्लान बी को एक्टिवेट करना पड़ेगा। ” प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म में लीड रोल निभा रहे फरहान अख्तर ने भी महाराष्ट्र पुलिस के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा ,” दोबारा कैमरे के सामने डाका डालने की योजना नहीं बनाएंगे। ”
आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में ज़ायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में नजर आएँगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ज़ायरा वसीम की मां अदिति का किरदार निभा रही हैं। फरहान अख्तर उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More