Site icon www.4Pillar.news

Munawar Faruqui arrested : हुक्का बार में मुंबई पुलिस की रेड, बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी समेत 13 लोग गिरफ्तार

Munawar Faruqui arrested : हुक्का बार में मुंबई पुलिस की रेड, बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी समेत 13 लोग गिरफ्तार

Munawar Faruqui arrested : मुंबई पुलिस ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार पर रेड मारी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हालाँकि, बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी का विवादों से पुराना नाता रहा है। ट्रॉफी जीतने के बाद फारुकी के ड्रोन पायलट को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया था। अब कॉमेडियन एक और विवाद में फंसते-फंसते बचे हैं।

मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को हिरासत में लिया

दरअसल, बीती रात मुंबई पुलिस ने फोर्ट इलाके में चल रहे अवैध हुक्का बार में छापेमारी की। इस छापेमारी में कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को हुक्का बार में तंबाकू के सेवन की जानकरी मिली थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने फोर्ट इलाके में स्थित हुक्का बार पर छापेमारी की। पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी समेत 13 लोगों की गिरफ्तार किया।

फोर्ट इलाके में हुई छापेमारी

मुंबई पुलिस के अनुसार, फोर्ट इलाके में रेड के दौरान हिरासत में लिए गए मुनव्वर समेत सभी को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फोर्ट इलाके में अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने इस छापेमारी में हुक्का बार से साढ़े चार हजार रूपये की नकदी और 13 हजार की कीमत के हुक्का पॉट बरामद किए। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत हुक्का बार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर डाला अपडेट

वहीँ, पुलिस कस्टडी की खबरें आने के बाद मुनव्वर फारुकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में मुनव्वर फारुकी  ने लिखा ,” थका हुआ होने के बाद यात्रा कर रहा हूं। “

Exit mobile version