Site icon 4PILLAR.NEWS

भारत के खिलाफ साजिशें रचती है यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक

Mushaal: भारत के खिलाफ साजिशें रचती है यासीन मलिक की पत्नी मुशाल

Mushaal: भारत के खिलाफ देश के अंदर बैठे हुए लोगों की साजिशों का बड़ा खुलासा हुआ है। जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल मलिक लगातार भारत के खिलाफ साजिशें रच रही है। इतना ही नहीं, वह देश के अंदर रहकर ही अपनी साजिशों को अंजाम दे रही है। इस बात का खुलासा DFRAC ने किया है।

भारत के खिलाफ साजिशें रचती है यासीन मलिक की पत्नी Mushaal मलिक

डीफ्राक की रिपोर्ट के अनुसार, मुशाल मलिक गलत सूचनाओं के जरिए लगातार भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। वह कश्मीरी लोगों को भड़काने की साजिशें रचती रहती है। अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक भारत के खिलाफ दुष्प्रचार और भ्रामक खबरें फ़ैलाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

डिजिटल फोरेंसिक रिसर्च एंड एनालिटिक्स सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, Mushaal मलिक हुसैन के ट्विटर अकाउंट पर नजर दौड़ाने से स्पष्ट हो जाता है कि उसके हर पोस्ट भारत और प्रशासन को निशाना बना रहे हैं। उसका अजेंडा कश्मीर को भारत से अलग करना है। उसने ट्विटर को दुनिया भर में भारत और उसके प्रशासन के बारे गलत धारणाएं फैलाने का एक जरिया बनाया हुआ है।

फैक्ट चेकर ने किया ये खुलासा

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय समुदाय में भारत की छवि को खराब करने की मंशा रखता है। फैक्ट चेकिंग संगठन जोकि देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है , ने दावा किया है कि पाकिस्तान की इस साजिश में यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल मलिक शामिल है। @DFRAC की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की कई मशहूर हस्तियों के नाम से बने ट्विटर हैंडल लगातार भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इन सभी ट्विटर एकाउंट्स पर जम्मू कश्मीर में मुस्लिम समुदाय के उत्पीड़न की गलत अफवाहें फैलाई जाती हैं। इन सभी एकाउंट्स का प्रयास भारत और पाकिस्तान की मुस्लिम आबादी को भड़काने का है।

मुशाल ट्विटर के जरिए फैलाती है नफरत का जहर

ट्विटर अकाउंट को देखने के बाद पता चला है कि मुशाल मलिक के अकाउंट को 83 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। जिनमे ज्यादातर लोग पाकिस्तानी हैं। ट्विटर पर मुशाल खुद को फ्रीडम फाइटर बताती है। इसके अलावा उसके बायो के अनुसार वह खुद को ‘शांति और संस्कृति’ संगठन की चेयरपर्सन बताती है। हालांकि, उसका मुख्य मकसद भारत में अशांति फैलाना है।

मुशाल मलिक अपने ट्वीट्स में UN और उससे जुड़े संगठनों को टैग करती रहती है। वह अपने ट्वीट्स में विश्व भर को यह यकीन दिलाने में लगी हुई है कि घाटी में मुसलमानों का कत्लेआम और उत्पीड़न हो रहा है। जिसके लिए वह भारत को दोषी ठहराती रहती है। साभार: @DFRAC_org

Exit mobile version