RRR मूवी के गाने ‘Naatu Naatu’ ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाला पहला एशियाई सॉन्ग बना

Naatu Naatu song from RRR Movie: एसएस राजामौली की आरआरआर फिल्म के गाने ‘नातू नातू’ ने इतिहास रच दिया है। यह गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाला पहला एशियाई गाना बन गया है। RRR मूवी को मार्च 2022 में रिलीज किया गया था। यह फिल्म वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है।

एसएस राजामौली की आरआरआर मूवी ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के नातू नातू गाने को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया है। इसी के साथ नातू नातू सॉन्ग गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाला पहला एशियाई गाना बन गया है। फिल्म को मार्च 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। आरआरआर मूवी वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। विश्व के सबसे चर्चित अवॉर्ड शो Globe Awards 2023 का आगाज हो चूका है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कई फ़िल्में मुकाबले में हैं। भारतीय मूवी ‘आरआरआर’ को भी गोल्डन ग्लोब अवार्ड में शामिल किया गया है। फिल्म की टीम अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें,The Kashmir Files Movie का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, कमा डाले इतने करोड़

बता दें , आरआरआर मूवी को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की दो कैटेगरी में शामिल किया गया , जिसमें सर्वश्रेष्ठ मूल गीत फिल्म और सर्वश्रेष्ठ गैर अंगेजी फिल्म हैं। इसी के साथ ही आरआरआर फिल्म दो दशक के बाद गोल्डन ग्लोब अवार्ड में नामांकन पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले निर्देशक मीरा नायर की सलाम बॉम्बे ( 1988 ) और मानसून वेडिंग ( 2001 ) को गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के नामांकित किया गया था।

आरआरआर मूवी आजादी से पहले के दौर की काल्पनिक कहानी पर आधारित है। जिसका निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म में साउथ के सुपर स्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9014 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “RRR मूवी के गाने ‘Naatu Naatu’ ने रचा इतिहास, गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाला पहला एशियाई सॉन्ग बना

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री