Nandini Kashyap Detailed Introduction

Nandini Kashyap: परिवार, उम्र, स्कोर और नेट वर्थ समेत विस्तृत विवरण

Nandini Kashyap Detailed Introduction: नंदिनी कश्यप उभरती हुई भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। वे दाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। नंदिनी WPL 2026 में दिल्ली के लिए खेल रही हैं।

Nandini Kashyap कौन हैं

नंदिनी कश्यप आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सीनियर महिला चैलेंजर ट्रॉफी में 5 मैचों में 332 रन बनाए। जिसमें उनका औसत 82 रहा। वे भारत के लिए अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। क्रिकेटर कश्यप हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हुई हैं। उनकी क्रिकेट यात्रा उत्तराखंड से शुरू हुई। जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचीं।

नंदिनी कश्यप का परिवार

नंदिनी के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके पिता ने क्रिकेट करियर को बहुत समर्थन किया। उनके पिता ने ही उन्हें क्रिकेट अकादमी में भेजने के लिए प्रोहत्साहित किया। उनकी मां ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई। उनका एक भाई है। उनका परिवार उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है।

Nandini Kashyap का जन्म और उम्र

नंदिनी कश्यप का जन्म 13 दिसंबर 2003 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 22 वर्ष है। वे 13 दिसंबर 2026 को 23 वर्ष की हो जाएंगी।

Nandini Kashyap Detailed Introductionनंदिनी कश्यप उत्तराखंड राज्य से हैं। वे उत्तराखंड राज्य महिला टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने उत्तराखंड टी20 लीग से अपनी यात्रा शुरू की थी। अब वे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई हैं।

नंदिनी कश्यप का स्कोर और करियर आंकड़े

नंदिनी कश्यप की मजबूत बल्लेबाजी है। यहां उनके प्रमुख घरेलू आंकड़े दिए गए हैं।

  • नंदिनी ने महिला फर्स्ट-क्लास (WFC) में 3 मैच खेले और 89 रन बनाए।
  • उन्होंने महिला लिस्ट A ( WLA) में 19 मैच खेले और 667 रन बनाए।
  • Nandini Kashyap ने महिला टी20 (WT20) में 12 मैच खेल कर 579 रन बनाए।
  • नंदिनी कश्यप ने 2024 में उत्तराखंड T20 लीग, सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी और चैलेंजर्स ट्रॉफी में शानदार रन बनाए। जिससे उन्हें राष्ट्रीय कॉल-अप मिला।
  • उन्होंने अभी तक अंतराष्टीय स्तर पर डेब्यू नहीं किया है लेकिन वे वेस्टइंडीज सीरीज में शामिल हैं।
नंदिनी कश्यप की टोटल नेट वर्थ

Nandini Kashyap की टोटल नेट वर्थ के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। क्योंकि अभी वे करियर के शुरूआती दौर में हैं।उनकी मुख्य कमाई WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स से मिली 10 लाख की कॉन्ट्रैक्ट राशि से शुरू हुई। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट से राज्य एसोसिएशन की सैलरी और स्पॉन्सरशिप है। उनकी अनुमानित नेट वर्थ 15 से 20 लाख रुपए है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top