Site icon 4PILLAR

रोहित विनेश मनिका और थंगावेलु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

Sports Awards: रोहित विनेश मनिका को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

Sports Awards:राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने टीम इंडिया के क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित कई खिलाडियों का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए पारित किया है।

Sports Awards: रोहित विनेश मनिका और थंगावेलु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

भारतीय टीम के युवा क्रिकेट खिलाडी रोहित शर्मा,पहलवान विनेश फोगट,टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा और पैरालंपियन मरियप्पन थंगावेलु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया गया है। इन चारों खिलाडियों को अवॉर्ड देने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने सिफारिश की थी। यह पहला मौका है जब देश के सर्वोच्च पुरस्कार के लिए चार खिलाडियों को संयुक्त रूप से चुना गया है।

आपको बता दें, रोहित शर्मा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर को 1997-98, महेंद्र सिंह धोनी को 2007,विराट कोहली 2018 में यह पुरस्कार दिया गया था।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र,एक शाल और 7.50 लाख रूपये नगद दिए जाते हैं। यह पुरस्कार स्वर्गीय राजीव गांधी की स्मृति में साल 1991-92 में शुरू किया गया था।

वहीँ रोहित शर्मा के क्रिकेट करियर की बात करें,उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। शर्मा 6 टेस्ट शतक और 29 वनडे शतक लगा चुके हैं। टी 20 इंटरनेशनल में चार शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया के लिए 5 शतक लगाए थे।

Exit mobile version