Site icon 4PILLAR.NEWS

नीरज चोपड़ा Lausanne Diamond League से करेंगे वापसी, चोटिल होने के कारण कामनवेल्थ गेम्स में नहीं ले पाए थे हिस्सा

Neeraj Chopra Return: नीरज चोपड़ा Lausanne League से करेंगे वापसी

Neeraj Chopra Return:विश्व चैंपियनशिप के दौरान ऊसन्धि में खिंचाव के कारण भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडल विनर नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

Neeraj Chopra Return: नीरज चोपड़ा Lausanne Diamond League से करेंगे वापसी

टोक्यो ओलंपिक भाला फेंक प्रतियोगता 2021 में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा हाल ही में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में groin ( पेट और जांघ के बीच के हिस्से ) में मामूली खिंचाव के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब नीरज चोपड़ा का नाम लुसाने डायमंड लीग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। चोपड़ा अब लुसाने डायमंड लीग के जरिए वापसी कर रहे हैं।

आपको बता दें , राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अमेरिका के यूजीन में हुई विश्व चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल जीता था। इसी इवेंट के दौरान नीरज चोपड़ा के ऊसन्धि में मामूली खिचाव आ गया था। जिसके बाद नीरज चोपड़ा Commonwealth Games 2022 से हट गए थे। डॉक्टरों ने उन्हे एक महीने तक आराम करने की सलाह दी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नीरज चोपड़ा अब रिकवर कर रहे हैं। नीरज की टीम लुसाने डायमंड लीग से पहले उनके बार में फैसला करेगी।

आपको बता दें , कामनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा के चाहने वालों को उनसे गोल्ड मेडल जीतने और नया कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद थी। लेकिन प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ दिन पहले ही नीरज चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद के चोटिल होने और कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा न लेने की बात कही थी।

Exit mobile version