Site icon www.4Pillar.news

Lausanne Diamond League 2022 : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने   

Tokyo Olympic 2021 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने लुसाने डायमंड लीग में 89.08 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ख़िताब अपने नाम कर लिया। नीरज चोपड़ा पहले ऐसे भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने लुसाने डायमंड लीग के फाइनल में जगह बनाई है।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार के दिन एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह लुसाने डायमंड लीग के चरण का ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए हैं। अपने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर के थ्रो के साथ वह लुसाने डायमंड लीग के फाइनल में पहुँच गए हैं। फाइनल मुकाबला 7-8 सितंबर को जूरिख में में होगा।

इसी के साथ उन्होंने हंगरी के बुडापेस्ट में 2023 में होने वाले विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है।हालांकि , वह हाल ही में संपन्न हुए बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में चोटिल होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे।

भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात , हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का कोई ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

मेडिकल टीम ने नीरज चोपड़ा को चार हफ्ते आराम करने की सलाह दी थी। जिसके बाद वह राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे। बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से लेकर 8 अगस्त 2022 तक हुआ था। जिसके ठीक दो दिन पहले नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए इन खेलों में हिस्सा न लेने की बात कही थी। अपने चोटिल होने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला लिया था।

Exit mobile version