Site icon 4PILLAR

ISSF 2026: नीरज कुमार ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक

ISSF 2026: Neeraj Kumar ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक

ISSF 2026: Neeraj Kumar ने दोहा में ISSF विश्व शूटिंग चैंपियनशिप के पुरुष 50 मीटर राइफल 3P में कांस्य पदक जीता। भारत को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा मिला

ISSF 2026 में Neeraj Kumar ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

दोहा में चल रही ISSF विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज नीरज कुमार ने बड़ा कमाल कर दिखाया। पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन्स स्पर्धा के फाइनल में उन्होंने कांस्य पदक जीता। साथ ही भारत के लिए 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का कोटा स्थान भी हासिल कर लिया।

नीरज कुमार के शूटिंग में अंक

नीरज ने फाइनल में 346.5 अंक बनाए। वे सिल्वर के करीब थे, लेकिन आखिरी चरण में एक 9.4 शॉट ने उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया। गोल्ड मेडल इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट दिमित्री पिमेनोव ने 362.8 अंकों के साथ जीता। यह स्कोर विश्व जूनियर रिकॉर्ड भी है। सिल्वर स्लोवाकिया के पात्रिक जानी के खाते में गया।

स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे भारतीय फाइनिलिस्ट ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर पांचवें स्थान पर रहे। यह भारत का इस चैंपियनशिप में दूसरा ओलंपिक कोटा है। इससे पहले जयपाल मालवीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर जीतकर कोटा ला चुके थे।

नीरज कुमार कौन हैं ?

नीरज कुमार पंजाब के होशियारपुर जिले से हैं। भारतीय नौसेना में सेवा दे रहे हैं। स्कूल के दिनों में एनसीसी के जरिए शूटिंग से जुड़ाव हुआ। परिवार को समझाकर राइफल खरीदवाई और धीरे-धीरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बनाया। राष्ट्रीय खेलों में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है।

नीरज की अगली तैयारी

इस जीत से भारतीय शूटिंग टीम को नई ऊर्जा मिली है। कोटा मिलने के बाद अब नीरज और टीम का फोकस अगले दो साल की तैयारी पर रहेगा। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने का लक्ष्य साफ है।

दोहा के इस विश्व चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टीम इवेंट में भी मेडल आए हैं। नीरज की यह उपलब्धि युवा निशानेबाजों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

Exit mobile version