Neeta Sodha सरपंच
देश भर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। इसी बीच आज से 18 साल पहले पाकिस्तान से भारत आई नीता सोढा राजस्थान के टोंक के नटवारा से पंचायत का चुनाव लड़ने जा रही हैं।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में दो तरह के प्रदर्शन चल रहे हैं। कुछ लोग इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनमें से मुख्य उदाहरण दिल्ली के शाहीन बाग़ का है। जहां पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से एक समुदाय की महिलाएं CAA को लेकर विरोध कर रही हैं। इस प्रदर्शन में खास बात यह है कि महिलाएं विरोध प्रदर्शन शांति पूर्वक कर रही है हैं। जिनके समर्थन में देश के अन्य समुदाय के लोग भी उनके साथ बैठे हैं।
दूसरी तरफ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी घर घर जाकर लोगों को इस कानून के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। बीजेपी लोगों को बता रही है कि इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जाने वाली है। बल्कि बांग्लादेश अफगानिस्तान भूटान जैसे पड़ोसी देशों से आए हुए बौद्ध ,पारसी और सिख समुदाय के लोगों को नियम और शतों के साथ नागरिकता दी जाएगी।
इसी बीच राजस्थान के टोंक से एक खबर आ रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, पाकिस्तान की एक अप्रवासी Neeta Sodha, जिन्हें हाल ही में भारतीय नागरिकता दी गई थी, वे नटवारा में पंचायत चुनाव लड़ रही हैं। नीता ने न्यूज़ एजेंसी को बताया कि मैं 18 साल पहले भारत आई थी लेकिन मुझे 4 महीने पहले ही राष्ट्रीयता दी गई थी। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक यात्रा शुरू करने के लिए उनके ससुर ने उनको प्रेरित किया है।







Comments are closed.