Site icon www.4Pillar.news

नीतू कपूर 30 साल बाद उसी मंदिर में पहुंची जहां ऋषि कपूर संग किए थे दर्शन, एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर कही ये बात 

नीतू कपूर 30 साल पहले अपने पति और एक्टर ऋषि कपूर संग जयपुर के सुप्रसिद्ध पद्मपूर्ण मंदिर में  दर्शन करने पहुंची थी। अब एक्ट्रेस एक बार फिर उसी मंदिर में दर्शन करने पहुंची और कुछ पुरानी यादों को ताजा किया। 

नीतू कपूर 30 साल पहले अपने पति और एक्टर ऋषि कपूर संग जयपुर के सुप्रसिद्ध पद्मपूर्ण जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। अब एक्ट्रेस एक बार फिर उसी मंदिर में दर्शन करने पहुंची और कुछ पुरानी यादों को ताजा किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर हाल ही में जयपुर के सुप्रसिद्ध पद्मपूर्ण जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंची। दरअसल ये वही मंदिर है जहां नीतू कपूर 30 साल पहले अपने पति ऋषि कपूर और बेटे रणबीर कपूर संग दर्शन करने पहुंची थी। अब नीतू ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है।

एक्ट्रेस ने शेयर की ये तस्वीरें

नीतू कपूर ने हाल ही में  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में पहली तस्वीर 30 साल पुरानी है। इस तस्वीर में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल के साथ ऋषि कपूर और रणबीर कपूर को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में जहां नन्हे रणबीर येलो कलर की जैकेट में नजर आ रहे है वहीं ऋषि कपूर को रेड एंड ब्लू कलर की शर्ट पहने नजर आ रहे है।

कैप्शन में लिखी ये बात

दूसरी तस्वीर अभी की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर उसी जगह पर खड़ी है जहां 30 साल पहले ऋषि कपूर खड़े थे। इस तस्वीर में उनके साथ राज बंसल और उनके बेटे नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ’30 साल बाद इसी मंदिर में आई हूँ, राज बंसल और उनके बेटे  के साथ।’

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें नीतू कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो हाल ही में वे ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ में बतौर जज नजर आई थी। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन, कियारा अडवाणी और अनिल कपूर नजर आए थे।

Exit mobile version