Site icon www.4Pillar.news

नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी आज दूसरी बार माता-पिता बन चुके हैं। नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है। उनकी पहले से एक बेटी है। जिसका नाम मेहर है। अंगद ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी है कि उनके घर एक नन्हा सा बेटा आया है।

अंगद बेदी ने सोशल मीडिया के जरिये दी जानकारी

अभिनेता अंगद बेदी ने अपने चाहने वालों के साथ एक पोस्ट शेयर कर अपने दूसरी बार पिता बनने की खुश खबर शेयर की है। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बेदिस बॉय इज हेयर!!! भगवान ने आज हमे बेबी बॉय का आशीर्वाद दिया है। नेहा और बच्चा दोनों ठीक हैं। मेहर अपने “बेबी” के टाइटल को नन्हे मेहमान को देने के लिए तैयार है। नेहा धूपिया इस यात्रा में योद्धा बनने के लिए धन्यवाद। ”

यहां देखिये अंगद बेदी का ये पोस्ट

बता दे कि नेहा धूपिया ने अंगद बेदी संग साल 2018 में शादी रचाई थी। यह शादी बड़े ही गुपचुप तरीके से हुई थी।  जिसके बारे में उनके परिवार वालो को करीबी दोस्तों को ही पता था।

बात करें नेहा धूपिया के करियर की तो नेहा जल्द ही हमें विद्युत जामवाल के साथ फिल्म “सनक” में दिखाई देंगी। इसके आलावा नेहा ‘अ थर्सडे’ में भी नजर आयंगी। अगर बात अंगद बेदी की जाए तो वह लास्ट टाइम ‘गुंजन सक्सेना’ फिल्म में नजर आये थे।

Exit mobile version