Nellie: 3 पतियों के साथ रहती है ये महिला, सबको देती है बराबर समय

Nellie husbands: महिला एक सफल कार डीलर है। उसके पति का आठ साल पहले एक एक्सीडेंट में निधन हो गया था। अब वह तीन पतियों के साथ रहती है।
Nellie के तीन पति
तंजानिया की एक महिला नेल्ली अपनी जीवनशैली के कारण सुर्खियों में है। वह तीन पुरुषों, जिमी, डैनी और हसन के साथ विवाहित है। वह अपने तीनों पतियों के साथ एक ही घर में रहती है। नेल्ली की कहानी न केवल सामाजिक रीती-रिवाजों बल्कि क़ानूनी दृष्टिकोण से भी सबका ध्यान आकर्षित करती है।
कौन है नेल्ली ?
Nellie दो बच्चों की मां है। उसके पति की आठ साल पहले एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपने पति के भाई हसन से शादी की। हसन उसके दोनों बच्चों की देखभाल करता है। जबकि नेल्ली अपनी कार डीलरशिप में व्यस्त रहती है।
हसन के बाद नेल्ली की मुलाक़ात जिमी से हुई। उसने दूसरी शादी जिमी से की। जिमी भी हसन और Nellie के साथ रहने लगा। बाद में महिला ने डैनी से विवाह किया। उसने अपने तीनों पतियों से खुलकर बात की और सभी रजामंदी के साथ एक ही घर में रहने लगे।
सबको देती है बराबर समय
नेल्ली अपने तीनों पतियों के साथ एक ही छत के नीचे रहती है। घर में सभी का अपना अपना बैडरूम है। नेल्ली का कहना है कि वह अपने तीनों पतियों को बराबर समय और प्यार देती है। जिसके लिए उसने एक टाइम टेबल बनाया हुआ है।
नेल्ली के तीनों पति
महिला एक सफल कार डीलर है जबकि उसके तीनो पति बेरोजगार हैं। वह अपने तीनों पतियों की आर्थिक रूप से मदद करती है। उसने तीनों को एक एक कार दे रखी है। वह उनके रहने और खाने पीने की जरूरतों का भी ख्याल रखती है।
पॉलीएंड्री की दुर्लभता
अफ़्रीकी समाजों में एक पुरुष का कई स्त्रियों के साथ रहना (पॉलीगैमी) एक आम बात है। जबकि एक स्त्री का कई पुरुषों के साथ रहना (पॉलीएंड्री) काफी दुर्लभ माना जाता है। यह प्रथा भारत के हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलती है।
नेल्ली के पतियों का ब्यान
महिला के तीनों पतियों- हसन, जिमी और डैनी का कहना है कि वे आपस में दोस्त की तरह रहते हैं। तीनों ने आपसी समझ से अपने जीवन को शांतिपूर्ण बनाया हुआ है।
पॉलीएंड्री और पॉलीगैमी
एनटीवी केनिया की रिपोर्ट के अनुसार, तंजानिया में पॉलिगैमी को क़ानूनी मान्यता है जबकि पॉलीएंड्री को अपराध माना जाता है। तंजानियाई वकील निकोडेमस के अनुसार, नेल्ली और उनके तीनों पतियों को तीन साल तक की जेल हो सकती है।