Site icon 4PILLAR.NEWS

Devendra Fadnavis Net worth: चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा, इतने करोड़ के मालिक हैं CM

Devendra Fadnavis की Net worth का हलफनामे में हुआ खुलासा

देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis Net worth: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार के दिन नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से नामांकन भरा है। फडणवीस के हलफनामे में उनकी टोटल नेट वर्थ का खुलासा हुआ है।

Devendra Fadnavis भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चूका है। ऐसे में शुक्रवार के दिन देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। चुनावी हलफनामे में महाराष्ट्र के DCM की टोटल नेट वर्थ का खुलासा हुआ है।

Devendra Fadnavis की टोटल Net worth

चुनावी हलफनामे में देवेंद्र फडणवीस ने 13.27 करोड़ की संपत्ति बताई है। जिसमें उनकी चल संपत्ति 7.63 करोड़ और अचल संपत्ति 5.64 करोड़ रुपए है। वहीं उनकी निजी चल संपत्ति में 56.02 लाख और 4.68 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर 62  लाख रुपए का बैंक कर्ज भी है।

Devendra Fadnavis की शिक्षा

हलफनामे के अनुसार देवेंद्र फडणवीस ने लॉ की डिग्री हासिल की हुई है। वह LLB पास हैं। इसके अलावा उनके पास मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी है।

Devendra Fadnavis की संपत्ति 5 में इतनी बढ़ी

देवेंद्र फडणवीस के संपत्ति में पिछले पांच वर्ष में भारी वृद्धि हुई है। उनके 2019 के नामांकन पत्र के अनुसार, फडणवीस की संपत्ति 3.86 करोड़ थी। जो अब 13.27  करोड़ तक  पहुंच गई है।

Devendra Fadnavis के खिलाफ आपराधिक केस

54 वर्षीय देवेंद्र फडणवीस का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर भी रह चुके हैं। उनके खिलाफ पुलिस थानों में 4 FIR लंबित हैं। हालांकि, उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है।

Manike Mage Hithe: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने गाया पॉप्यूलर सांग ‘मणिके मगे हिते’ का हिंदी वर्जन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी कलाकार हैं। अमृता फडणवीस की कुल संपत्ति 8 करोड़ से भी ज्यादा है। जिसमें 6.96 करोड़ रुपए की चल और 95.29 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। अमृता फडणवीस के पास 98.55 लाख रुपए के सोने और चांदी के गहने हैं। ये ब्यौरा चुनावी हलफनामें में दिया गया है।

Exit mobile version