Site icon www.4Pillar.news

नोरा फतेही के पेपेटा गाने ने रिलीज से पहले मचाया धमाल

बॉलीवुड सिंगर और डांसर नोरा फतेही अब अपने फैंस एक और गाने से दिल जीतने आ रही है। उनके नए गाने का नाम है पेपेटा। हालही में इस गाने का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें नोरा फतेही का अंदाज पिछले गाने से अलग और ज़बरदस्त लग रहा है।

बॉलीवुड सिंगर और डांसर नोरा फतेही अब अपने फैंस एक और गाने से दिल जीतने आ रही है। उनके नए गाने का नाम है पेपेटा। हालही में इस गाने का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें नोरा फतेही का अंदाज पिछले गाने से अलग और ज़बरदस्त लग रहा है।

नोरा फतेही का गाना

अभिनेत्री नोरा फतेही के डांस का कोई मुकाबला नहीं है। नोरा ने अपने डांस की वजह से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस में नोरा फतेही ने ‘साकी-साकी ‘ गाने पर डांस किया था। जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया है। उनके इस गाने की खूब तारीफ हो रही है।

पेपेटा सॉन्ग

अब नोरा एक और नए गाने के साथ धमाल मचाने आ रही है। नोरा फतेही इंग्लिश गाने ‘पेपेटा’ के जरिए धमाल मचाने वाली हैं। नोरा फतेही के पेपेटा गाने के टीजर में उनका डांस और अंदाज देखने लायक है। फैंस उनके इस गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने की खास बात तो यह है कि इसने रिलीज से पहले ही धमाल मचा दिया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि गाने के टीजर को अब तक 2,934,991 बार देखा जा चूका है। नोरा फतेही का ये गाना कुछ ही दिन बाद 9 तारीख को रिलीज होगा।

आपको बता दें ,नोरा फतेही को बिग बॉस से पहचान मिली है। इस रियलिटी शो के अलावा उन्होंने बॉलीवुड में अपने डांस और अभिनय से भी पहचान बनाई है। उनका सत्यमेव जयते फिल्म में गाया हुआ गाना ‘दिलबर’ काफी हिट रहा है। कुछ दिन पहले सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ में भी नोरा फतेही ज़बरदस्त भूमिका निभाई है। नोरा फतेही ने जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म बाटला हाउस में एक आइटम सांग पर शानदार अभिनय किया है। नोरा फतेही जल्द ही श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर फिल्म में भी दिखाई देंगी।

Exit mobile version