Site icon www.4Pillar.news

नोरा फतेही का पहला ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल, 11 साल पहले ऐसी दिखती थी एक्ट्रेस 

नोरा फतेही का पहला ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज से 11 साल पुराना है और इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी अलग नजर आ रही है।

नोरा फतेही का पहला ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो आज से 11 साल पुराना है और इस वीडियो में एक्ट्रेस काफी अलग नजर आ रही है।

नोरा फतेही ने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज नोरा एक एक्ट्रेस के साथ-साथ एक मशहूर डांसर भी है। बीते सालों में नोरा ने कंई बॉलीवुड फिल्मों में एक से बढ़कर एक गाने दिए है। लेकिन क्या आप जानते है कि नोरा के लिए ये मुकाम हासिल करना इतना आसान नहीं था। बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुवात में नोरा ने खूब स्ट्रगल किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक ऑडिशन वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोरा का ऑडिशन वीडियो

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का ऑडिशन वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनका पहला ऑडिशन वीडियो बताया जा रहा है। यह वीडियो आज से 11 साल पुराना है और क्लैप के मुताबिक नोरा की उम्र उस समय केवल 20 वर्ष थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा पहले अपना नाम बताती है। इसके बाद वे प्रोफाइल देती है। वीडियो में इसके बाद नोरा एक सीन के लिए एक्टिंग करती है। पहले सीन में वे पानी में डूबना की एक्टिंग करती है और खुद को बचाने के लिए मदद के लिए चीखती चिल्लाती नजर आ रही है। जबकि अगले सीन में वे ऊँचाई से लटकने की एक्टिंग करते नजर आ रही है।

फैंस को पसंद आया वीडियो

नोरा फतेही का ये ऑडिशन वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दे कि नोरा ने बिग बोस से अपने करियर की शुरुवात की थी। इसके बाद वे कंई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी है। नोरा बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

Exit mobile version