Site icon www.4Pillar.news

दोस्तों संग स्पेन में वेकेशन एन्जॉय कर रही है न्यासा देवगन, बोली- ‘नो एस क्यूज नो सेविंग’ 

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों स्पेन में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही है। न्यासा बॉलीवुड के पॉप्युलर स्टार किड्स में से एक है, जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया  पर वायरल होती रहती है। 

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों स्पेन में अपने दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही है। न्यासा बॉलीवुड के पॉप्युलर स्टार किड्स में से एक है, जिनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने भले ही अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। न्यासा इन दिनों स्पेन में अपने दोस्तों के साथ स्पेन में वेकेशन एन्जॉय कर रही है। हाल ही में उनके दोस्त ओरहान अवतरमणी ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके साथ न्यासा देवगन और वेदांत महाजन नजर आ रहे है।

न्यासा का स्टाइलिश अंदाज

सामने आई तस्वीरों में न्यासा वाइट फुल स्लीव टॉप-बॉडीकॉन शार्ट स्कर्ट और वाइट स्नीकर्स पहने नजर आ रही है। खुले बालों के साथ स्टारकिड ने अपने लुक को कम्प्लीट किया है। फैंस को न्यासा का ये स्टाइलिश लुक खूब पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ओरहान ने लिखा, ‘स्पेन में डब्ल्यू/ओ द एस। न्यासा ने भी अपने दोस्त की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘नो एस क्यूज नो सेविंग।’

न्यासा देवगन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। न्यासा की तस्वीरें देखकर लगता है कि वे उन स्टार किड्स में से है जिन्हे घूमना और पार्टी करना बेहद पसंद है।

 

बीते दिन भी न्यासा की कुछ तस्वीरें सामने आए थी जिसमें वे अपने दोस्तों संग पार्टी करते नजर आ रही थी।

 

विदेश में पढ़ाई कर रही है न्यासा

बता दे कि न्यासा देवगन अभी 19 साल की है और वर्तमान में स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंसीट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही है। एक बार न्यासा के करियर प्लान के बारे में अजय देवगन से सवाल किया गया था। तब ‘फिल्म कंपेनियन’ को इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि ‘मुझे नहीं पता कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहती है या नहीं। उन्होंने अभी तक अपना इंट्रेस्ट इस तरफ नहीं दिखाया है। बच्चों के साथ कुछ भी, कभी भी बदल सकता है। वह अभी विदेश में है और पढ़ाई कर रही है।

Exit mobile version