Nysa Devgan Party: पार्टी के बाद पैपराजी से बचती नजर आई न्यासा देवगन

पार्टी के बाद पैपराजी से बचती नजर आई न्यासा देवगन, वीडियो

Nysa Devgan Party: काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यासा अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही है।

Nysa Devgan Party: पार्टी के बाद पैपराजी से बचती नजर आई न्यासा देवगन

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन फेमस स्टारकिड्स में से एक है। सोशल मीडिया पर अक्सर न्यासा की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते रहते है। एक तरफ जहां न्यासा के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते, वहीं कंई लोग न्यासा को ट्रोल भी करते रहते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देख कंई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी में पहुंची न्यासा

बीते दिन क्रिसमस का त्यौहार था। न्यासा देवगन अपने दोस्तों ओरहान अवत्रमणि उर्फ़ ओरी, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, महिका रामपाल, ख़ुशी कपूर आदि के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंची थी। इस दौरान न्यासा पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी। एक तरफ जहां कंई लोग न्यासा के इस लुक पर प्यार बरसा रहे है तो कंई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है।

पैपराजी से बचती नजर आई न्यासा

दरअसल पैपराजी ने न्यासा देवगन को पार्टी में आते समय और पार्टी से जाते वक्त दोनों समय के वीडियो शेयर किए है। न्यासा ने इब्राहिम अली खान के साथ पार्टी में एंट्री ली।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं पार्टी से लौटते समय न्यासा ओरी का हाथ पकडे नजर आए। पैपराजी ने न्यासा को फोटो के लिए रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वे नहीं रुकी। इस दौरान न्यासा थोड़ी असहज नजर आई और गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

न्यासा के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक ट्रोल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘माँ-बाप ने इतने संघर्ष के बाद अपना नाम बनाया है और बच्चे 15 सेकेंड के वीडियो में उसे खराब कर रहे है। एक अन्य ने लिखा, ‘ये देखकर दुख होता है कि लड़कियां आज-कल क्या-क्या पहन रही है।

ट्रोलिंग पर काजोल ने कही थी ये बात

काजोल ने हाल ही में अपनी बेटी न्यासा देवगन की ट्रोलिंग पर बात की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘अगर आप ट्रोल हो रहे है तो इसका मतलब है कि लोग आप पर ध्यान दे रहे है और आप फेमस हो रहे है। आजकल तो ऐसा हो गया है कि अगर आपको ट्रोल नहीं किया जाता तो आप फेमस नहीं है। काजोल ने कहा था कि वे अपनी बेटी को समझाती है कि इस तरह के नेगिटिव कमेंट्स पर ध्यान न दे।’ ublished on: Dec 26, 2022 at 15:47


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

“पार्टी के बाद पैपराजी से बचती नजर आई न्यासा देवगन, वीडियो” को एक उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *