O Romeo Story: औ रोमियो विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर, रोमांटिक ड्रामा है। जो आजादी से पहले मुंबई के अंडरवर्ल्ड बैकग्राउंड पर आधारित है। फिल्म में लव, रिवेंज, क्राइम और पावर की थीम हैं।
O Romeo फिल्म की कहानी
फिल्म पोस्ट इंडिपेंडेंस मुंबई में सेट है,जहां अंडरवर्ल्ड उभर रहा है। शाहिद कपूर एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। वो तृप्ति डिमरी के प्यार में पागल हो जाता है। यह बदला और जूनून वाली स्टोरी है। जिसमें खून खराबा और गैंगवार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चूका है। जिसमे शाहिद कपूर एक खूंखार गैंगस्टर के किरदार में नजर आते है। ओ रोमियो का ” उस्तरा से पंगा मत लो, वो तुम्हारी आत्मा को शरीर से निकाल लेगा ” डायलॉग बहुत फेमस हो रहा है। यह सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि क्राइम और रिवेंज से भरी इंटेंस स्टोरी है।
O Romeo फिल्म रिलीज डेट
शहीद कपूर, तृप्ति डिमरी और दिशा पटानी की ओ रोमियो फिल्म वैलेंटाइन डे के अवसर पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी तय है। फिल्म का ट्रेलर 21 जनवरी 2026 को रिलीज हो चूका है।
ओ रोमियो स्टार कास्ट
वैसे तो फिल्म में कई कलाकारों ने अलग-अलग रोल किए हैं। यहां मुख्य कलाकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
- शाहिद कपूर : लीड रोल
- तृप्ति डिमरी : फीमेल लीड रोल
- अविनाश तिवारी : लीड विलेन
- नाना पाटेकर : अहम रोल
- तमन्ना भाटिया : राबिया का रोल
- दिशा पटानी : जुली डांसर
- विक्रांत मैसी : सपोर्टिंग रोल
- फरीदा जलाल : दादी का रोल
- रणदीप हुड्डा
- अरुणा ईरानी
O Romeo फिल्म का बजट
फिल्म का बजट अभी पब्लिकली घोषित नहीं किया गया है। लेकिन विशाल भारद्वाज की फिल्में अक्सर मीडियम और हाई बजट वाली होती हैं। बड़े स्टार कास्ट के कारण इसका बजट 100 से 150 करोड़ रुपए हो सकता है।
ओ रोमियो फिल्म के गाने/म्यूजिक
फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वाज की अन्य फिल्मों की तरह इंटेंस और इमोशनल होने की उम्मीद है। हाल ही में ओ रोमियो फिल्म का “इश्क का इत्र महंगा था, पर ले लिया आशिकों की कॉलोनी में, घर ले लिया” गाना रिलीज हुआ है। यह गाना दिशा पटानी पर फिल्माया गया है। जिसमे शाहिद कपूर भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के बैकग्राउंड में म्यूजिक का स्कोर काफी पावरफुल है। म्यूजिक रोमांस और एक्शन को सूट करता है।
ओ रोमियो फिल्म का टाइटल
फिल्म का टाइटल पहले अर्जुन उस्तरा था जो बाद में बदलकर O Romeo रखा गया। ट्रेलर के बाद फैन काफी उत्साहित हैं। वे शाहिद कपूर के एक्शन और अविनाश तिवारी के विलेन के रोल की काफी तारीफ कर रहे हैं। यह विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की चौथी फिल्म है। इससे पहले Kaminey, Haider, Rangoon रिलीज हो चुकी हैं।





