Press "Enter" to skip to content

श्रद्धा कपुर के बर्थडे पर भाई सिद्धांत कपूर ने लुटाया प्यार, खूबसूरत तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात  

Shraddha Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर उनके भाई सिद्धांत कपूर ने…

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक है। लोग उनकी फिल्मों को बेहद पसंद करते है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं आज 3 मार्च को श्रद्धा अपना जन्मदिन (Shraddha Kapoor Birthday) मना रही है। वे आज 38 साल की हो गई है। इस खास मौके पर उनके फैंस उन्हें खूब बधाईयां दे रहे है। इसके अलावा श्रद्धा के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

यह भी देखें: श्रद्धा कपूर ने कजिन की गोदभराई में किया जबरदस्त डांस, एक्ट्रेस के मराठी लुक ने खींचा सबका ध्यान 

Shraddha Kapoor Birthday

दरअसल हाल ही में सिद्धांत कपूर ने अपनी बहन श्रद्धा कपूर संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों बहन-भाई साथ में मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए अभिनेता ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

सिद्धांत ने लिखा, “सभी के जीवन की सनशाइन को हैप्पी बर्थडे। आई लव यू मेरी प्यारी बहन।”

यह भी देखें: फोटो में दिख रही ये मासुम सी बच्ची आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, क्या पहचान पाएंगे आप ?

पिता शक्ति कपूर ने भी किया विश

श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने भी उनके बर्थडे पर खूब प्यार बरसाया है। दरअसल हाल ही में शक्ति को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी पैपराजी को बताया कि आज श्रद्धा का बर्थडे है, इसलिए वे सभी उन्हें हैप्पी बर्थडे कहें। इसके बाद पैप्स श्रद्धा को बर्थडे विश करते है।

यह भी देखें: ‘आज मेरे पसंदीदा पुरुष का जन्मदिन है…’, श्रद्धा कपूर ने खास अंदाज में किया पिता शक्ति कपूर को बर्थडे विश 

More from EntertainmentMore posts in Entertainment »

Be First to Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel