OP Singh replaces Shatrujeet Kapur : आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में हरियाणा नाम आने के बाद Shatrujeet Kapur के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कपूर को छुट्टी पर भेजकर उनकी जगह OP Singh को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
OP Singh हरियाणा डीजीपी
हरियाणा पुलिस में मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। राज्य के मौजूदा पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत सिंह कपूर को रातोंरात छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनके स्थान पर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह (OP Singh) को DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
हरियाणा सरकार का यह फैसला IPS अधिकारी Y. Puran Kumar के सुसाइड केस से जुड़ी विवादास्पद घटनाओं के बीच आया है। जिसमें Shatrujeet Kapur पर गंभीर आरोप लगे हैं। OP Singh को सुशांत सिंह राजपूत का जीजा (बहनोई) कहा जा रहा है। क्योंकि उनकी पत्नी श्वेता सिंह किरण राजपूत सुशांत की बहन हैं।
IPS Y Puran Kumar आत्महत्या मामला
7 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार (1996 बैच) ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वे रोहतक रेंज के आईजी थे।
DGP OP Singh: कुमार की पत्नी का आरोप
कुमार की पत्नी अमनीत कुमारी (IAS अधिकारी) ने एक पत्र में आरोप लगाया कि उनके पति को DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र द्वारा उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना दी गई थी। अमनीत ने FIR दर्ज करने की मांग की लेकिन नाम न उल्लेखित होने पर आपत्ति जताई। यह मामला दलित अधिकारी के उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो गया।
मामले में सरकार की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 अक्टूबर को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें Shatrujeet Kapur को छुट्टी पर भेजने और नए DGP की नियुक्ति पर विचार हुआ। 13-14 अक्टूबर की रात को कपूर को अचानक छुट्टी पर भेज दिया गया।
कौन हैं नए डीजीपी OP Singh ?
OP Singh 1992 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के नामून गांव के निवासी हैं। आर्ट्स में ग्रेजुएट सिंह ने 1992 में IPS जॉइन किया। OP Singh की पत्नी श्वेता सिंह किरण राजपूत सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन हैं। श्वेता एक पूर्व वकील हैं और सुशांत के निधन (2020) के बाद जांच में सक्रिय रहीं। यह कनेक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
OP Singh का करियर
- हरियाणा में कई जिलों (अंबाला-पंचकुला, फरीदाबाद) में पुलिस कमिश्नर और रेवाड़ी, हिसार रेंज में आईजी रहे।
- नशीली दवाओं के खिलाफ ‘राहगिरी’ (कार-मुक्त सड़क पर जन जागरूकता कार्यक्रम) जैसी पहल शुरू की।
- हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के MD, फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (मधुबन) के डायरेक्टर, और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल।
- राज्यपाल ने सोमवार रात कपूर की छुट्टी के दौरान सिंह को अतिरिक्त DGP प्रभार सौंपा। यह अस्थायी है, लेकिन लंबे समय तक रह सकता है।
शत्रुजीत कपूर को हटाया गया
Shatrujeet Kapur 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले के। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech हैं। उन्होंने CBI में भी सेवा की। अगस्त 2023 में पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में PK अग्रवाल की जगह कपूर को DGP बनाया गया। उन्होंने दो अधिकारियों (1989 बैच) को सुपरसीड किया था।
क्यों हटाया गया ?
ADGP Y Puran Kumar केस में कपूर पर उत्पीड़न के आरोप। अमनीत के पत्र के बाद दबाव बढ़ा और सरकार ने छुट्टी का फैसला लिया। रोहतक SP नरेंद्र का भी तबादला संभावित है। यह सुप्रीम कोर्ट के IPS ट्रांसफर दिशानिर्देशों के अनुरूप है।



