Operation Sindoor trailer : दिल्ली में आयोजित चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन समारोह में भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर केवल एक ‘ट्रेलर’ था।
इंडियन आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी
17 नवंबर 2025 को दिल्ली में आयोजित चाणक्य डिफेंस डायलॉग के उद्घाटन समारोह में भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर केवल एक ‘ट्रेलर’ था। जो महज 88 घंटों में समाप्त हो गया। असली ‘फिल्म’ अभी बाकी है और यदि पाकिस्तान ने राज्य-प्रायोजित आतंकवाद को जारी रखा या भारत की प्रगति में बाधा डाली, तो भारत उसे सिखा देगा कि एक पड़ोसी देश के साथ जिम्मेदारी से कैसे व्यवहार किया जाता है।
Operation Sindoor trailer: यह बयान दिल्ली में हाल ही में हुए ब्लास्ट के ठीक बाद आया है। जो पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद से जुड़ा माना जा रहा है।
Operation Sindoor trailer: चाणक्य डिफेन्स डायलॉग
यह कार्यक्रम भारतीय थलसेना द्वारा आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सेमिनार है। जिसमें नीति-निर्माता, रणनीतिकार, अकादमिक, रक्षा विशेषज्ञ और पूर्व सैन्य अधिकारी भाग लेते हैं। इस वर्ष की थीम है ‘रिफॉर्म टू ट्रांसफॉर्म: सशक्त, सुरक्षित और विकसित भारत’। मुख्य आयोजन 27-28 नवंबर को होगा, लेकिन 17 नवंबर को इसका कर्टेन रेजर इवेंट हुआ। जहां जनरल द्विवेदी ने मुख्य भाषण दिया।
जनरल द्विवेदी का बयान
जनरल द्विवेदी ने आधुनिक युद्ध की बहु-क्षेत्रीय प्रकृति पर जोर दिया, जिसमें साइबर, एआई, ड्रोन और लंबी दूरी की आपूर्ति श्रृंखला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध अप्रत्याशित होते हैं। यह 4 दिन, 4 महीने या 4 साल भी चल सकता है। भारत को लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
ऑपरेशन सिंदुर विवरण
ऑपरेशन सिंदूर भारत की एक सटीक सैन्य कार्रवाई थी, जो 7 मई 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले के जवाब में शुरू हुई। इस हमले में कई निर्दोष नागरिक मारे गए थे, जिसे पाकिस्तान-समर्थित आतंकी संगठनों से जोड़ा गया। लगभग 88 घंटे (3-4 दिन) तक चली, 10 मई को संघर्ष विराम के साथ समाप्त।
पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 उच्च-मूल्य वाले आतंकी ठिकानों, प्रशिक्षण शिविरों और उनके संचालकों पर सटीक हवाई और मिसाइल हमले। कोई निर्दोष नागरिक हताहत नहीं हुआ।
Operation Sindoor trailer था
भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना का संयुक्त अभियान। इसमें ड्रोन, लॉइटरिंग म्यूनिशन और एयर पावर का इस्तेमाल हुआ। जनरल द्विवेदी ने इसे “शतरंज की तरह” वर्णित किया, जहां दुश्मन के अगले कदम का अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण था।
Operation Sindoor trailer: पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत ने काउंटर-स्ट्राइक्स से इसे विफल कर दिया। संघर्ष विराम के बाद भी पाकिस्तान ने ड्रोन हमले किए, लेकिन भारत ने ‘रिदमिक वेव’ की रणनीति से जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “रोका हुआ” बताया, न कि समाप्त हुआ।




