World Peace Day: अंतराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को दुनियाभर में मनाया जाता है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित एक वैश्विक अवसर है। जिसक उद्देश्य शांति के आदर्शों को मजबूत करना है।
विश्व शांति दिवस की शुरुआत (World Peace Day)
विश्व शांति दिवस का उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करना, हिंसा और युद्ध रोकना तथा सभी राष्ट्रों के बीच सद्भाव, अंहिसा और सहयोग को बढ़ावा देना है। विश्व शांति दिवस की शुरुआत 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 36/67 क्र प्रस्ताव से की थी। इसका उद्देश्य सभी राष्ट्रों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को स्मरण और सुदृढ़ करना है। शुरू में इसे सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था।
2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास किया। World Peace Day को स्थाई रूप से 21 सितंबर को मनाने का फैसला लिया गया। साथ ही इस दिन को 24 घंटों की वैश्विक अहिंसा और युद्धविराम की अवधि के रूप में घोसित किया। यह दिन इस लिए निश्चित किया गया ताकि हर साल एक निश्चित तारीख पर पूरी दुनिया एक साथ शांति के लिए प्रतिबद्ध हो।
विश्व शांति दिवस का महत्व
अंतराष्ट्रीय शांति दिवस का महत्व आज के समय में और भी बढ़ गया है। क्योंकि दुनियां में कई जगह युद्ध, आतंकवाद और जातीय संघर्ष, गरीबी असमानता और जलवायु परिवर्तन से जुडी हिंसा बढ़ रही है।
इस दिन का महत्व निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा समझा जा सकता है
- यह हमें याद दिलाता है कि शांति केवल युद्ध का आभाव नहीं है ,बल्कि न्याय, समानता,मानव अधिकारों का सम्मान और सभी के लिए सम्मानजनक जीवन है।
- यह व्यक्तियों, समुदायों, संगठनों और सरकारों को एकजुट होने का मौका देता है।
- यह संयुक्त राष्ट्र के मूल उद्देश्य-अगली पीढ़ियों को युद्ध की मार से बचाने को जीवंत रखता है।
- यह दिन हमें सिखाता है कि शांति एक सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर योगदान देना होगा।
- यह युवाओं, महिलाओं और बच्चों को शांति निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने पर जोर देता है।
विश्व शांति दिवस की थीम
World Peace Day: संयुक्त राष्ट्र हर साल एक विशेष थीम घोषित करता है। जो उस वर्ष की वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित होती है। जैसे २०२३ में Actions for Peace: Our Ambition for the #GlobalGoals थीम था। 2024 में Cultivating a Culture of Peace थीम और 2025 में Act Now for a Peaceful World था। इस वर्ष के थीम की यूएन घोसना करेगा।
विश्व शांति दिवस कैसे मनाया जाता है ?
- World Peace Day पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष समारोह आयोजित किया जाता है। शांति की घंटी बजाई जाती है।
- दुनियाभर में शांति मार्च, सेमिनार, कला प्रदर्शनियां और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
- World Peace Day पर 24 घंटे के युद्ध विराम की अपील की जाती है।
- स्कूलों में शांति शिक्षा कार्यक्रम रखे जाते हैं।
- बहुत से लोग शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कबूतर उड़ाते हैं।
- World Peace Day पर सोशल मीडिया पर शांति संदेश दिए जाते हैं।
World Peace Day: अंतराष्ट्रीय शांति दिवस एक तारीख नहीं बल्कि एक संकल्प है। शांति कोई छोटी बात नहीं यह मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि है।





