यूक्रेन में रुसी हमलों से बचकर भारत पहुंची एना होरोदेत्स्का ने अपने भारतीय प्रेमी अनुभव भसीन संग रचाई शादी,दहेज में लाइ कॉफी मशीन 

यूक्रेन में रुसी हमलों से बचकर भारत पहुंची यूक्रेनियन लड़की एना होरोदेतस्का ने अपने भारतीय प्रेमी अनुभव भसीन संग रचाई शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी खुद अनुभव भसीन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

कहते हैं प्यार करने वालों के बीच मुल्कों की सरहदें भी खत्म हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में प्रकाश में आया है। जहां एक यूक्रेनियन लड़की ने भारतीय प्रेमी अनुभव भसीन संग शादी रचा ली है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को प्यार करते थे। अन्ना होरोदेत्स्का और अनुभव भसीन इसी साल मार्च महीने में शादी करने वाले थे लेकिन रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और दोनों को अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी। अब जाकर दोनों ने हिंदू रीती-रिवाज के साथ शादी कर ली है।

दहेज में कॉफी मशीन लेकर आई

दिल्ली हाई कोर्ट के वकील अनुभव भसीन और और एना होरोदेत्स्का की प्रेम कहानी बहुत अजब है। यूक्रेनी नागरिक एना होरोदेत्स्का और अनुभव भसीन का रिश्ता कुछ मुलाकातों के बाद प्यार में बदल गया। दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी इसी वर्ष मार्च महीने में होने वाली थी। लेकिन रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद दोनों ने अपनी शादी को अप्रैल महीने तक के लिए स्थगित कर दिया था। एना यूँ तो यूक्रेन से भारत पहुंचते समय कोई महंगी गिफ्ट ला सकती थी लेकिन वह दहेज में कॉफी मशीन लेकर आई है। क्योंकि यह कॉफी मशीन उसकी दादी ने एना की गिफ्ट की थी।

ऑपरेशन गंगा के तहत भारत पहुंची

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद एना कीव के एक बंकर में छुप गई थी। बंकर से ही एना ने अनुभव के साथ फोन पर बात की। इस बातचीत में अनुभव भसीन ने एना को सही सलामत भारत पहुंचने की सलाह दी। एना होरोदेत्स्का भारत सरकार द्वारा यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकलाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन गंगा के तहत भारत पहुंची। अब मंगलवार 12 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी कर ली है।  इस बारे जानकारी साझा करते हुए अनुभव भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की है।

फोटोः एना की मांग में सिंदूर लगाते हुए अनुभव

अनुभव भसीन ने एना के साथ अपनी शादी की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ,” हमारा सफर एक पागलपन जैसा है। हमने साथ मिलकर सभी कठिनाइयों से जग लड़ी है। प्रिय तुम्हारे साथ नई जिंदगी बिताने के लिए बहुत उत्साहित हूं। घर में स्वागत है। ” इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है की दोनों शादी के मंडप में बैठे हैं। भारतीय परिधान में  अनुभव भसीन और एना होरोदेत्स्का बहुत सुंदर लग रहे हैं। अनुभव अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई