
Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर बड़ा हमला किया। इस हमले में करीब 27 लोगों की जान चली गई, वहीं 20 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज मंगलवार 22 मार्च 2025 को आतंकियों (Pahalgam Terrorist Attack)ने पर्यटकों के एक ग्रुप पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में करीब 27 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस आतंकी हमले की कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें चारों तरफ खून, लाशें और अपने प्रियजनों को खो देने वाली रोती-बिलखती महिलाओं को देखा जा सकता है।
Pahalgam Terrorist Attack, पर्यटकों ने सुनाई आपबीती
सामने आए वीडियो में एक नवविवाहित महिला रोते हुए अपने पति पर हुए आतंकी हमले की कहानी बता रही है। महिला कहती है कि मैं अपने पति के साथ यहां भेलपुरी कहा रही थी। तभी एक सख्श आया उसने पूछा की आप मुस्लिम हो ? मेरे पति ने कहा नहीं, तभी उसने गोली मार दी।”
चारों तरफ खून से लथपथ पड़ी थी लाशें
वहीं वीडियो में आगे एक अन्य महिला रोते हुए अपने पति की जान बचाने के लिए मदद मांग रही है। वीडियो में उसके पति खून से लथपथ जमीन पर लेटे नजर आ रह है। वहीं महिला रिक्वेस्ट करते हुए कहती है कि- प्लीज मेरे पति को बचा लो। वहीं एक तस्वीर में एक महिला अपने पति की लाश को गोद में लिए रोते-बिलखते नजर आ रही है।
पीएम मोदी सहित कंई हस्तियों ने जताया दुख
जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हुए इस कायराना हमले ने पुरे देश को हिला का रख दिया है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी से सहित कंई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस हमली की घोर निंदा की है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूँ। इस हमले में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके साथ मेरी सवेंदनाएँ है। मैं प्रार्थना करता हूँ की घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो भी लोग है उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।”
CM उमर अब्दुल्लाह ने कही ये बात
वहीं जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह ने भी पर्यटकों पर हुए इस हमले पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं अविश्वश्नीय रूप से स्तब्ध हूँ। हमारे पर्यटकों पर यह हमला एक घृणित कार्य है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय और घृणा के पात्र है। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी सवेंदनाएँ व्यक्त करता हूँ। मैंने अपनी सहकर्मी से बात की है और वह घायलों के लिए व्यस्था करने के लिए अस्पताल चली गई है। मैं तुरंत श्रीनगर वापिस जा रहा हूँ।”