पाकिस्तान में खैबूर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरो को खरीदने की अनुमती दे दी है। इन घरो को संग्राहलय में बदला जायेगा।

पाकिस्तान सरकार ने दी दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरो को खरीदने की मंजूरी, जानिए कितनी तय हुई कीमते 

पाकिस्तान में खैबूर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरो को खरीदने की अनुमती दे दी है। इन घरो को संग्राहलय में बदला जायेगा।

पाकिस्तान में खैबूर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर्स दिलीप कुमार और राज कपूर के घरो को जो पेशावर में स्थित है को खरीदने की मंजूरी दे दी है। इनको पुरातत्व विभाग (Archeology Department)  को सौंपा जायेगा और इन्हे संग्रहलय में तब्दील किया जायेगा।

पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टेन खालिद महमूद (सेवानिवृत)  ने एक्टर्स दिलीप कुमार और राज कपूर के घरो के वर्तमान मालिक की आपतियो को ख़ारिज कर दिया है और घरो को पुरातत्व विभाग को सौंपने का आदेश दिया है।

प्रांतीय सरकार ने राज कपूर के घर की कीमत डेढ़ करोड़ और दिलीप कुमार के घर की कीमत 80 लाख रूपए तय की है। जबकि राज कपूर के पुश्तैनी घर के वर्तमान मालिक अली कादिर ने घर की कीमत 20 करोड़ रूपए और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर के वर्तमान मालिक गुल रहमान ने साढ़े तीन करोड़ रूपए मांगे थे।

अभिनेता राज कपूर और दिलीप कपूर का घर लगभग 100 साल पुराना है। ये घर 1918 और 1922 के बीच बने हुए हैं और किस्सा ख्वानी बजार में स्थित हैं। ये घर जर्जर हो चुके हैं । वहां की प्रांतीय सरकार द्वारा इन्हे राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें ,सलमान खान ने “राधे” का नेगेटिव रिव्यु करने पर KRK पर किया मानहानि का केस, कमाल खान ने केस वापिस लेने के लिए पिता सलीम से लगाई गुहार


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *