4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Entertainment

राघव चड्ढा से पहले इन दो लोगों को डेट कर चुकी है परिणीति चोपड़ा

Parineeti dated: AAP MP राघव चड्ढा से पहले भी परिणीति चोपड़ा का नाम दो लोगों के साथ जुड़ चूका है। आइए, जानते हैं कौन हैं वो दो लोग ?

Parineeti dated: राघव चड्ढा से पहले इन दो लोगों को डेट कर चुकी है परिणीति चोपड़ा

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के बारे में खूब चर्चा हो रही है। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चूका है। हाल ही में मुंबई के एक होटल में दोनों को एक साथ देख गया था। जिसके बाद दोनों के लव अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

खबरें ऐसी भी आ रही हैं की परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब परिणीति चोपड़ा के लव अफेयर की चर्चा हुई हो। इससे पहले भी परी का दो लोगों के साथ नाम जुड़ चूका है।

निर्देशक मनीष शर्मा को डेट कर चुकी है परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने साल 2013 में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ फिल्म में काम किया था। इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं। उस समय डायरेक्टर और एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें आई थी। हालांकि, जब एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा से निर्देशक मनीष शर्मा के साथ लिंकअप की बात पूछी गई तो उन्होंने इसे नकारते हुए बकवास बताया था।

चरित देसाई को डेट कर चुकी है परिणीति चोपड़ा

मनीष शर्मा के बाद परिणीति चोपड़ा का नाम चरित देसाई के साथ भी जुड़ चूका है। हालांकि, दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया। चरित देसाई धर्मा प्रोडक्शन के असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।

हालांकि, परिणीति चोपड़ा का रिश्ता मनीष शर्मा और चरित देसाई के साथ कभी पक्का नहीं हो पाया, लेकिन अब आप सांसद राघव चड्ढा के साथ पक्का होता नजर आ रहा है। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और आम आदमी पार्टी विधायक संजीव अरोड़ा दोनों को शादी की अग्रिम बधाई दे चुके हैं।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *