Site icon www.4Pillar.news

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सगाई की अनदेखी तस्वीरें, बताया कब हुआ था राघव चड्डा से प्यार 

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सगाई की अनदेखी तस्वीरें, बताया कब हुआ था राघव चड्डा से प्यार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई है। एक तस्वीर में परिणीति इमोशनल नजर आ रही है जबकि राघव उनके आंसू पोछते हुए दिखाई दे रहे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा के साथ सगाई की थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं अब परिणीति ने  अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कब राघव से प्यार हुआ था।

परिणीति ने शेयर की सगाई की अनदेखी तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के कंई इमोशंस देखे जा सकते है। तस्वीरों में परिणीति कभी बेहद खुश नजर आ रही  है तो कभी उनकी आँखों में आंसू देखे जा सकते है। पहली तस्वीर में परी अपने होने  वाले दूल्हे राघव चड्डा की बाहों में नजर आ रही है। दूसरी तस्वीर में उन्हें राघव और अपने भाइयों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने जीजा राघव चड्डा को तिलक लगाते हुए नजर आ रही है। वहीं एक तस्वीर में परिणीति रोते हुए नजर आ रही है जबकि राघव को उनके आँसू पोछते हुए देखा जा सकता है।

परिणीति को कैसे हुआ था राघव से प्यार ?

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परिणीति ने बताया कि उन्हें कब राघव चड्डा से प्यार हुआ था। एक्ट्रेस ने लिखा, ”आपको बस पता चल ही जाता है। साथ में बस एक बार ब्रेकफास्ट किया और मुझे  पता चल गया कि मुझे वो मिल गया है। सबसे अद्भुत इंसान जिसकी खामोश ताकत शांति पहुंचाने वाली और प्रेरणादायक होगी। उसका सपोर्ट, ह्यूमर, बुद्धि और दोस्ती प्योर ख़ुशी देने वाली है।”

”हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी- प्यार, हंसी, इमोशंस और ढेर सारे डांस के बीच एक खूबसूरत सपना। जैसे ही हमने प्यारे लोगों को गले लगाया और उनके साथ जश्न मनाया तो भावनाएँ उमड़ पड़ी। राजकुमारियों की कहानी से प्रभावित एक छोटी सी लड़की के रूप में मैंने कल्पना कि थी कि मेरे फेयरीटेल कैसे शुरू होगी। और अब जब ये सब हो गया है तो ये मेरी कल्पना से भी बहुत अच्छा है।”

कब हुई परिणीति-राघव की सगाई ?

बता दे कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। इनकी सगाई में बॉलीवुड से लेकर राजनीती तक की कंई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। वहीं अब सगाई के 10 दिन बाद परिणीति ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कंई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।

Exit mobile version