बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी चुपके से मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए। जैसे ही जनता ने इन दोनों एक्टर्स को पहचाना तो इन्हे अपना मास्क उतराना पड़ा। 

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी को मेट्रो में सफर करते देख हैरान रह गए लोग, देखिए वीडियो 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए नजर आए। जैसे ही जनता ने इन दोनों एक्टर्स को पहचाना तो…

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इन दिनों ये दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म का जोरो शोरों से प्रमोशन करने में जुटे है। इसी बीच अक्षय और इमरान का एक वीडियो  सामने आया है। इस वीडियो में दोनों एक्टर्स आम लोगों की तरह मेट्रो की सवारी करते हुए नजर आ रहे है।

अक्षय और इमरान ने की मेट्रो की सवारी

पैपराजी वायरल भयनी ने इस दौरान का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी भागते हुए मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहे है। इस दौरान दोनों ने मास्क से अपना चेहरा छिपाया हुआ है। तभी दोनों चुपके से मेट्रो में एंट्री लेते है। वहां मौजूद पब्लिक को जरा भी भनक नहीं लगती कि उनके बीच दो बॉलीवुड स्टार्स मौजूद है।

https://www.instagram.com/p/CotqQESKBDe/

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि तभी दो लड़कियां और कुछ लड़के डांस  करते हुए दोनों स्टार्स के पास आते है। इसके बाद अक्षय और इमरान भी उनके साथ ‘मैं खिलाडी तू अनाड़ी’ गाने पर डांस करने लग जाते है। तभी वहां मौजूद सभी लोग दोनों स्टार्स के साथ सेल्फी लेने में जुट जाते है।

कब रिलीज हॉग ‘सेल्फी’ ?

बता दे कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा नुसरत भरुचा, डायना पेंटी और मृणाल ठाकुर भी इस फिल्म में अहम् भूमिकाओं में नजर आएंगी। राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Comments are closed.

Scroll to Top