Site icon www.4Pillar.news

पिछले 6 दिन में पांचवीं बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल शतक के करीब, जानिए अपने शहरों के रेट

देश में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में पिछले छह दिन में तेल की कीमतों में पांच बार बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल डीजल कीमतों में 137 दिन बाद वृद्धि शुरू हुई है।

देश में पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में पिछले छह दिन में तेल की कीमतों में पांच बार बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल डीजल कीमतों में 137 दिन बाद वृद्धि शुरू हुई है।

भारत में एक बार फिर पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान को छूने लगी हैं। देश में पिछले 6 दिन में तेल कंपनियों ने पांच बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। साल 2022 में पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव हुए। चुनावों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई।

चुनावों से पहले लगाए जा रहे थे वृद्धि के कयास

जानकारों ने विधान चुनावों की मतगणना से पहले ही अनुमान लगाने शुरू कर दिए थे कि चुनाव परिणामों के बाद तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है , जोकि अब सच साबित होता हुआ नजर आ रहा है। देश की राजधानी पांचवीं बार दाम बढ़ने के बाद आज कीमतें 99.11 रुपए में पेट्रोल प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत अब 89.87 से बढ़कर 90 रूपये 42 पैसे हो गई है।

अलग-अलग राज्यों में अलग रेट

तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के दामों की घोषणा करती हैं। जिसके बाद अलग अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स को लगारक रेट तय किए जाते हैं। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 53 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद अब मायानगरी में पेट्रोल की कीमत 113 रूपये 88 पैसे प्रति लीटर हो गई है। वहीँ डीजल पर 58 पैसे बढ़ाए गए हैं। मुंबई में आज डीजल की कीमत 98 रूपये 13 पैसे प्रति लीटर हो गई है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 52 पैसे की वृद्धि हुई है। जबकि डीजल की कीमत में 56 पैसे की वृद्धि हुई है। कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के दाम 108.53 और 93.57 रूपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 105 रूपये और डीजल की कीमत 95 रूपये 10 पैसे प्रति लीटर है।

Exit mobile version