Site icon 4PILLAR.NEWS

यूपी में का बा सिंगर नेहा सिंह राठौर को मिला पुलिस का नोटिस, कवि कुमार विश्वास बोले-उत्सव मना लड़की

UP Mein Ka Ba सिंगर नेहा सिंह राठौर को मिला पुलिस का नोटिस

UP Mein Ka Ba: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार के दिन बिहारी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को नोटिस थमाया है। मामला कानपुर देहात में मकान पर बुल्डोजर चलाए जाने और दो महिलाओं द्वारा आत्महत्या पर नेहा सिंह राठौर द्वारा गाये गए ‘यूपी में का बा’ गाने का है।  यूपी पुलिस का नोटिस मिलने के बाद नेहा सिंह राठौर ने मामले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसपर कवि कुमार विश्वास ने अपनी चिरपरिचित शैली में प्रतिक्रिया दी है।

UP Mein Ka Ba सिंगर नेहा सिंह राठौर को मिला पुलिस का नोटिस

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने लिखा,’ उत्सव मना लड़की। जब किसी जनकवि के गीत गाने भर से पुलिस-प्रशासन-सरकार विचलित होने लगे तो समझो सरवस्ती तुम्हारे कंठ में सही शब्द उतार रही हैं। आजम साहब की भैंस ढूंढ़ने में जुटती रही महान पुलिस आज तुझ तक पहुंची है। आरती उतारो दरोगा जी की। हमने भी पंजाब वालों को लस्सी पिलाई थी। ”

क्या है मामला ?

दरअसल, उतर प्रदेश के कानपूर पिछले दिनों एक घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था। प्रशासन ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए घर पर बुल्डोजर चलाया था। यूपी प्रशासन द्वारा अपने घर पर बुलडोजर चलाये जाने से आहत मां बेटी ने आत्मदाह कर आत्महत्या कर ली थी। ये मामला काफी गरमाया था। विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला था। इसी कड़ी में सिंगर नेहा सिंह राठौर ने भी एक लोकगीत के जरिये यूपी प्रशासन पर तीखे सवाल उठाये थे। सिंगर नेहा सिंह राठौर के कानपूर देहात में हुई दो महिलाओं मौत पर गाये गए गाने पर यूपी पुलिस ने उनको नोटिस थमाया है।

कुमार विश्वास का AAP पर निशाना

कवि कुमार विश्वास ने सिंगर नेहा सिंह राठौर को उत्सव मनाने की बात कहते अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। दरअसल, पंजाब विधान सभा चुनाव से ठीक पहले कुमार विश्वास द्वारा दिए गए एक ब्यान को लेकर पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के घर पर आकर उनको नोटिस थमाया था। मामला, खालिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन देने वाले बयान का था। कवि के इसी ब्यान को लेकर पंजाब पुलिस ने उनको नोटिस थमाया था।

Exit mobile version