यूपी में का बा सिंगर नेहा सिंह राठौर को मिला पुलिस का नोटिस, कवि कुमार विश्वास बोले-उत्सव मना लड़की

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार के दिन बिहारी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर को नोटिस थमाया है। मामला कानपुर देहात में मकान पर बुल्डोजर चलाए जाने और दो महिलाओं द्वारा आत्महत्या पर नेहा सिंह राठौर द्वारा गाये गए ‘यूपी में का बा’ गाने का है।  यूपी पुलिस का नोटिस मिलने के बाद नेहा सिंह राठौर ने मामले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जिसपर कवि कुमार विश्वास ने अपनी चिरपरिचित शैली में प्रतिक्रिया दी है।

प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने लिखा,’ उत्सव मना लड़की। जब किसी जनकवि के गीत गाने भर से पुलिस-प्रशासन-सरकार विचलित होने लगे तो समझो सरवस्ती तुम्हारे कंठ में सही शब्द उतार रही हैं। आजम साहब की भैंस ढूंढ़ने में जुटती रही महान पुलिस आज तुझ तक पहुंची है। आरती उतारो दरोगा जी की। हमने भी पंजाब वालों को लस्सी पिलाई थी। ”

क्या है मामला ?

दरअसल, उतर प्रदेश के कानपूर पिछले दिनों एक घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था। प्रशासन ने अवैध निर्माण का हवाला देते हुए घर पर बुल्डोजर चलाया था। यूपी प्रशासन द्वारा अपने घर पर बुलडोजर चलाये जाने से आहत मां बेटी ने आत्मदाह कर आत्महत्या कर ली थी। ये मामला काफी गरमाया था। विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला था। इसी कड़ी में सिंगर नेहा सिंह राठौर ने भी एक लोकगीत के जरिये यूपी प्रशासन पर तीखे सवाल उठाये थे। सिंगर नेहा सिंह राठौर के कानपूर देहात में हुई दो महिलाओं मौत पर गाये गए गाने पर यूपी पुलिस ने उनको नोटिस थमाया है।

https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/1628268418179940353

कुमार विश्वास का AAP पर निशाना

कवि कुमार विश्वास ने सिंगर नेहा सिंह राठौर को उत्सव मनाने की बात कहते अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। दरअसल, पंजाब विधान सभा चुनाव से ठीक पहले कुमार विश्वास द्वारा दिए गए एक ब्यान को लेकर पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के घर पर आकर उनको नोटिस थमाया था। मामला, खालिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा आम आदमी पार्टी को समर्थन देने वाले बयान का था। कवि के इसी ब्यान को लेकर पंजाब पुलिस ने उनको नोटिस थमाया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9073 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन