Site icon 4PILLAR

B Sumathi: महिला पुलिस कमिश्नर बी सुमति के साथ आधी रात में 40 लोगों ने की छेड़छाड़, जानें पूरा मामला

B Sumathi midnight duty

B Sumathi हैदराबाद की मलकाजगिरी Police Commissioner हैं। IPS बी सुमति ने महिलाओं की सुरक्षा की जमीनी हकीकत जानने के लिए आधी रात को अंडरकवर ऑपरेशन किया।

घटना का पूरा विवरण

आईपीएस B Sumathi 6 मई की रात को 12:30 बजे से लेकर करीब 03:30 बजे तक अंडरकवर ऑपरेशन किया। उन्होंने यह अभियान हैदराबाद के दिलसुखनगर बस स्टॉप के पास चलाया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की रात में सुरक्षा की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना था। सुमति आधी रात को सादा सलवार सूट पहनकर बस स्टॉप के पास खड़ी रही।

B Sumathi को 40 लोगों ने छेड़ा

कुछ ही देर बाद पुरुष उनके पास आने लगे। पुरुषों ने सुमति से बातचीत करने की कोशिश की। कई पुरुष आईपीएस के साथ छेड़छाड़ करने लगे। कुछ ने अश्लील कमेंट किए। किसी ने कहा , “कितना लोगी ?” किसी ने कहा ,” चलोगी ?” कई लोग नशे में थे। इनमें युवा और छात्र भी शामिल थे।

पुलिस का अंडरकवर ऑपरेशन

जिस समय पुलिस आयुक्त बी सुमति महिला सुरक्षा अभियान कर रही थीं , उस समय पास में छुपे हुए पुलिस के जवान निगरानी कर रहे थे। ऑपरेशन के बाद 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्हें जेल भेजने की बजाय काउंसलिंग दी गई। सख्त चेतावनी जारी की गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूक करने के संदेश दिए गए।

IPS B Sumathi कौन हैं ?

नोट : यह कोई हिंसक या शारीरिक छेड़छाड़ का मामला नहीं था। बल्कि अनचाहे संपर्क, अश्लील टिपण्णियां और बदसलूकी का मामला था। जो अकेली महिलाओं को अक्सर झेलना पड़ता है। पुलिस ने इसे महिलाओं की सुरक्षा पर कार्रवाई के लिए इस्तेमाल किया।

Exit mobile version