Site icon 4PILLAR

पूजा हेगड़े ने कुली के गाने “मोनिका” पर मचाया धमाल, देखें सेक्सी डांस

Monica गाने पर Pooja Hegde ने मचाया धमाल

Pooja Hegde Monica: पूजा हेगड़े ने रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म के के गाने ‘Monica’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। दर्शकों को पूजा का डांस बहुत पसंद आ रहा है।

Pooja Hegde का Monica गाने पर डांस

साउथ केसुपर स्टार रजनीकांत की Coolie फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का एक गाना ‘मोनिका’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। जिसमें पूजा हेगड़े जबरदस्त परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही हैं।

हेगड़े ने Monica गाने पर अपनी शानदार डांस मूव्स दिखाई हैं। गाने को देखकर सोशल मीडिया पर फैन उनकी तुलना “लाल तूफ़ान” से कर रहे हैं। लोग उनकी डांसिंग स्किल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके साथ सौबिन शाहिर की डांस मूव्स भी गाने का एक बड़ा आकर्षक हिस्सा है। पूजा ने खुद इस गाने की वीडियो क्लिप को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।

मोनिका गाने का विवरण

इस गाने का शीर्षक Monica है। जिसके संगीतकार अनिरुद रविचंद्रन हैं। गाना सुभालक्षिणी ने गाया है। गीतकार कृष्णकांत हैं। इस हाई वोल्टेज आइटम सांग में पूजा हेगड़े का ग्लैमरस और रेट्रो अवतार नजर आ रहा है। गाना पुराने जमाने के कैबरे स्टाइल में पेश किया गया है।

कुली फिल्म में पूजा हेगड़े का रोल

कुली फिल्म में मुख्य भूमिका रजनीकांत निभा रहे हैं। जबकि पूजा हेगड़े का सीमित रोल है। अभिनेत्री इस फिल्म के आइटम सॉन्ग में ही नजर आएंगी।

वहीं बात करें, साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की कुली फिल्म के बारे में तो यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन सन पिक्चर्स ने किया है।

कुली फिल्म की स्टार कास्ट

रजनीकांत, नागार्जुन (विलेन की भूमिका में), आमिर खान (विशेष भूमिका), श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र, सौबिन शाहिरऔर अन्य कलाकार शामिल हैं।

यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसकी कहानी एक बंदरगाह से शुरू होती है। फिल्म की कहानी रजनीकांत के इर्द-गिर्द घूमती है।

Exit mobile version