Site icon www.4Pillar.news

पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, गिरफ्तार

मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने अभिनेत्री के पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया है। सैम को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। आज मंगलवार के दिन पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने अभिनेत्री के पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया है। सैम को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। आज मंगलवार के दिन पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे के पति सैम अहमद बॉम्बे को अरेस्ट कर लिया गया है। पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पांडे द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार बॉम्बे की पहली पत्नी अलवीरा से बात करने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर गुस्सा होकर सैम ने पूनम पांडे के बाल पकड़े और उनके चेहरे पर घुसे मारे। सैम ने पूनम पांडे को दीवार से लड़ा दिया।

सैम बॉम्बे गिरफ्तार

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार पूनम पांडे की एक आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पूनम को एक आंख से कम दिखाई दे रहा है। मॉडल की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया है। बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मॉडल पूनम पांडे अस्पताल में भर्ती है। हालांकि पुलिस ने पूनम पांडे की चोट को लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

पहले भी हो चूका है झगड़ा

इससे पहले भी कई बार पूनम पांडे ने अपने पति से इन सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन पूनम पांडे के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना देते समय पुलिस ने यह नहीं बताया कि उन्हें भर्ती क्यों कराया गया है? मॉडल को कितनी चोट आई है?

ये भी पढ़ें ,भारत न्यूजीलैंड के बीच WTC फाइनल मैच को लेकर बोली मॉडल पूनम पांडे ‘क्या मैं फिर से कपड़े उतारने की बात कहूं’

बता दें पूनम पांडे और सैम बॉम्बे ने 10 सितंबर 2020 को शादी की थी। दोनों की शादी के पहले 2 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। उसके बाद उन्होंने शादी की थी। शादी के करीब 13 दिनों बाद ही दोनों के बीच मारपीट की खबरें सामने आने लगी थी। पूनम ने गोवा में सैम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कराया था। उस सैम बॉम्बे को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।

Exit mobile version