Site icon 4PILLAR.NEWS

Poonam Pandey: Ramleela में Mandodari बनेंगी पूनम पांडे

Poonam Pandey: Ramleela में Mandodari बनेंगी पूनम पांडे

Mandodari : Poonam Pandey दिल्ली की Ramleela में Mandodari का किरदार निभाएंगी। पूनम पांडे एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं। जो अक्सर अपनी बयानबाजी के लिए विवादों में रहती हैं।

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री Poonam Pandey दिल्ली की राम लीला में रामायण की मंदोदरी (Mandodari) का किरदार निभाएंगी।

Poonam Pandey: मंदोदरी कौन है ?

Mandodari रामायण का एक महत्वपूर्ण पात्र है। वे लंका के राजा रावण की मुख्य पत्नी और उनकी बहन मंदा की पुत्री थी। वे बुद्धिमान, धार्मिक, सटी सावित्री और पति परायण पत्नी मानी जाती थीं। रामायण में Mandodari की भूमिका मुख्य है। Ramleela में यह भूमिका अक्सर परिपकव अभिनेत्रियों को दी जाती है। इसलिए आयोजकों ने पूनम पांडे को Mandodari के रोल के लिए चुना है।

रामलीला का संदर्भ

Ramleela रामायण पर आधारित एक पारंपरिक लोक नाट्य है। जो मुख्यता उत्तरी भारत के हिस्सों में आयोजित होती है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश , राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में रामलीलाओं का आयोजन होता है। दिल्ली में राष्ट्रीय रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान में भव्य रामलीला होती है। जिसको देखने हजारों दर्शक आते हैं। यह भगवान राम के जीवन और लंकापति रावण के वध को स्टेज पर दर्शाती है। दिल्ली के अलावा अयोध्या की रामलीला भी बहुत फेमस है। रामलीलाओं में कई अभिनेत्रियों ने माता सीता का किरदार निभाया है।

मंदोदरी का रोल निभाएंगी Poonam Pandey

Poonam Pandey as Mandodari: यह खबर अपुष्ट सूत्रों द्वारा दी गई है। हालांकि न तो पूनम पांडे ने और न ही उनकी टीम ने इस बारे में कोई आधिकारिक ब्यान दिया है। यदि यह खबर (Mandodari) सच है तो पूनम पांडे इमेज चेंज का हिस्सा हो सकती हैं। क्योंकि हाल ही के वर्षों में पूनम पांडे ने कई धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया है। उन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में डुबकी लगाई और गणेश विसर्जन में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

पूनम पांडे का जन्म

पूनम पांडे (जन्म: 11 मार्च 1991, कानपुर, उत्तर प्रदेश) एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं। वे मुख्य रूप से अपने बोल्ड और विवादास्पद इमेज के लिए जानी जाती हैं।

पूनम का जन्म एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता शोभनाथ पांडे और मां विद्या पांडे हैं। उन्होंने दिल्ली के लिटिल फ्लावर स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और उसके बाद सोशियोलॉजी तथा इवेंट मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही वे ग्लैमर वर्ल्ड की ओर आकर्षित थीं।

पूनम पांडे का मॉडलिंग करियर

2011 में वे किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं, जिससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। उन्होंने एक साल में 29 कैलेंडर शूट किए। वे अक्सर अर्धनग्न या बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, जिन्होंने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बनाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “नंगेपन में कोई अश्लीलता नहीं, यह लुभावनी स्थिति है।”

पूनम पांडे की फ़िल्में 

2013 में बॉलीवुड डेब्यू फिल्म “नशा” से आईं, जो एक एरोटिक थ्रिलर थी। इसके बाद लव सक्सेसफुल  (2020) जैसी फिल्मों में काम किया। वे रियलिटी शो जैसे “फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी” में भी नजर आईं।

ये भी पढ़ें : भारत न्यूजीलैंड के बीच WTC फाइनल मैच को लेकर बोली मॉडल पूनम पांडे ‘क्या मैं फिर से कपड़े उतारने की बात कहूं’

Exit mobile version