Site icon www.4Pillar.news

Cristiano Ronaldo ने FIFA World Cup 2022 में घाना के खिलाफ एक गोल दागकर रचा इतिहास

FIFA World Cup 2022 : पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान Cristiano Ronaldo ने घाना के खिलाफ एक गोल दागकर इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो पांच फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाडी बन गए हैं।

FIFA World Cup 2022 : पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कप्तान Cristiano Ronaldo ने घाना के खिलाफ एक गोल दागकर इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो पांच फीफा विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाडी बन गए हैं।

फीफा विश्व कप 2022 में गुरुवार के दिन पुर्तगाल और घाना के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में दुनिया के महान खिलाडियों में से एक क्रिस्टिआनो रोनाल्डो ने 65 वे मिनट में एक गोल दागकर इतिहास रच दिया है।

Portugal vs Ghana

ग्रुप एच के अपने पहले मैच में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने घाना ( Ghana National Football Team ) के खिलाफ 65 वे मिनट में पेनल्टी के साथ अपना पहला गोल किया। इसी के साथ Cristiano Ronaldo लगातार पांच फीफा वर्ल्ड कप में लगातार गोल करने वाले खिलाडी बन गए हैं।

Cristiano Ronaldo ने पांच वर्ल्ड कप में गोल करने का रिकॉर्ड बना दिया है। इसी के साथ वह पुरुष फुटबॉल में ऐसा कीर्तिमान स्थापित करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने 5 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागे हैं।

रोनाल्डो ने साल 2006 में अपने पहले विश्व कप में पहली बार गोल किया था। उन्होंने अपना पहला गोल पेनल्टी के जरिए किया था। उस समय रोनाल्डो ने ईरान के खिलाफ गोल दागा था।

Cristiano Ronaldo’s FIFA Record

अब तक फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाली खिलाडी क्रिस्टिआनो रोनाल्डो के नाम 8 गोल हो गए हैं। पिछले टूर्नामेंट में रोनाल्डो ने 4 गोल किए थे। जो एक टूर्नामेंट में उनके सबसे ज्यादा गोल हैं।

आपको बता दें , फीफा वर्ल्ड कप में पांच अलग-अलग टूर्नामेंट में रोनाल्डो के अलावा Marta और Christine Sinclair पहले ही ऐसा रिकॉर्ड बना चुकी हैं। लेकिन पुरुष वर्ग में यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम है।

बता दें , क़तर ( Qatar ) के दोहा ( Doha ) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पुर्तगाल की टीम ने घाना नेशनल फूटबाल टीम को 3-2 हरा दिया है। पुर्तगाल की इस जीत का श्रेय रोनाल्डो के नाम जाता है। जिन्होंने 65 वे मिनट में गोल दागकर घाना को हराया।

Exit mobile version