Pratik Yadav passes away in hospital

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अस्पताल में निधन, कुछ दिन पहले पत्नी अर्पणा से लेने वाले थे तलाक

Pratik Yadav passes away : अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का आज 13 मई 2026 को निधन हो गया है। वे मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

Pratik Yadav passes away

प्रतीक यादव को आज सुबह करीब 6:15 लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया। उन्हें मृत अवस्था में हॉस्पिटल में लाया गया। हालांकि कुछ रिपोर्ट में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की बात कही गई है। लेकिन अधिकांश रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

Pratik Yadav की मौत कैसे हुई ?

शुरूआती जानकारी के अनुसार वे फिटनेस में शौक़ीन थे। प्रतीक “आयरन कोर फिट” जिम चलाते थे। वे पशु कल्याण के कार्य में भी सक्रिय थे। उनका अचानक निधन चौकाने वाला है। परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है। निधन की वजह का कारण  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया चल रही है।

Pratik Yadav का पत्नी अपर्णा से हुआ था झगड़ा

b2bdf454 a288 496c bcb9 22304b7c242eकुछ महीने पहले प्रतीक यादव का पत्नी अपर्णा यादव के साथ झगड़ा हुआ था। अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं और यूपी महिला आयोग की उपाअध्यक्ष हैं। दोनो का पारिवारिक झगड़ा सार्वजनिक हो गया था। प्रतीक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर पत्नी अपर्णा को ” परिवार का नाश’ करने वाली महिला बताया था। प्रतीक ने तलाक लेने की घोषणा की और अपर्णा पर आरोप लगाया था कि वे उनके परिवार रिश्ते खराब करने वाली महिला हैं। बाद में दोनों का झगड़ा सुलझ गया था।

चर्चा में रहे प्रतीक और अपर्णा

यह विवाद UP की सियासत में चर्चा का विषय बना क्योंकि अपर्णा भाजपा में हैं जबकि यादव परिवार मुख्य रूप से सपा से जुड़ा है। अपर्णा मूल रूप से सपा से जुड़ी थीं और 2022 में भाजपा में शामिल हुईं।

प्रतीक यादव की पृष्ठभूमि
  • मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी से अखिलेश यादव का जन्म हुआ
  • दूसरी पत्नी ससाधना गुप्ता (2022 में निधन) से प्रतीक यादव का जन्म।
  • प्रतीक राजनीति से दूर रहे, बिजनेस (फिटनेस, रियल एस्टेट आदि) में सक्रिय थे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top