पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह ने जताया दुख

भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कई महींने से बीमार चल रहे थे। जसवंत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

जसवंत सिंह भारतीय सेना के रिटायर्ड अफसर थे। भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनका बहुत योगदान रहा है। वे बीजेपी के फाउंडर मेंबर थे। जसवंत सिंह जसोइ का जन्म 3 जनवरी 1938 को हुआ था। जसवंत सिंह भारत के विदेश मंत्री ,रक्षा मंत्री और वित्तमंत्री भी रह चुके हैं।

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित काफी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

प्रूव रक्षा मंत्री के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए ट्वीट किया। राष्ट्रपति कोविंद ने लिखा ,” वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ,उत्कृष्ट सांसद ,असाधारण जननेता और बुद्धिजीवी श्री जसवंत सिंह के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने अनेक कठिन भूमिकाओं को सहजता और धैर्य के साथ निभाया है। उनके परिवार ,मित्रों और सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदना। ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जसवंत सिंह के निधन पर ट्वीट कर संवेदना जताई। पीएम मोदी ने लिखा ,” श्री मानवेंद्र सिंह से बात की और जसवंत सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। जसवंत सिंह जी पिछले छह साल से पूरी बहादुरी के साथ बीमारी से लड़ रहे थे। ”

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा ,” अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में खुद को प्रतिष्ठीत किया। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8952 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री