Priyanka Chopra और निक जोनस की रोमांटिक फोटो खूब हो रही है वायरल

Romantic Photos:बॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra और अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस की जोड़ी लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं।

Romantic Photos:रोमांटिक अंदाज में नजर आई priyanka Chopra

इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)और निक जोनस व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज़ देखकर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे है और साथ में कमेंट भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा ,” मेरी पसंदीदा हंसी। “

निक ने इंस्टाग्राम पर किया Priyanka Chopra की फोटो को शेयर

आपको बता दें ,हाल ही में जोनस ब्रदर्स का एक गाना ‘व्हाट ए मैन’ रिलीज हुआ। इस गाने में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ काफी ज़बरदस्त अंदाज़ में दिखाई दी हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो जोनस और केविन जोनस की पत्नियां भी नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा निक जोनस की शादी

वहीँ काम के मोर्चे की बात करें तो ,प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ शादी करने के बाद पहली बार ‘द स्काई इज़ पिंक’ मूवी में नजर आई थी। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता फरहान अख्तर ,ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर खूब पसंद किया गया।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top