Site icon 4PILLAR

Priyanka Chopra को है ऐसी बीमारी जिसका कोई नहीं है इलाज

Priyanka Chopra को है ऐसी बीमारी जिसका कोई नहीं है इलाज

Priyanka Chopra: अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर प्रियंका चोपड़ा बचपन से एक ऐसी बीमारी से जूझ रही है जिसका कोई इलाज नहीं है। प्रियंका महज पांच साल की थी जब उसे ये बीमारी लगी।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने अभिनय के दम पर न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी खास पहचान बनाई है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को झारखंड में हुआ था। पीसी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। क्या आपको पता है सुनहरे पर्दे पर स्वस्थ दिखने वाली प्रियंका चोपड़ा बीमार रहती हैं ?उन्हें ये बीमारी तब लगी थी जब उनकी उम्र महज पांच साल थी।

Priyanka Chopra को है ये बीमारी

प्रियंका चोपड़ा दमा यानि अस्थमा की बीमारी से ग्रस्त हैं। इस बीमारी में पीड़ित को सांस लेने में दिक्क्त होती है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बीमारी के बारे में खुद एक इंटरव्यू में बताया था। हालांकि, ये बीमारी उनके करियर में बाधा नहीं बन पाई।

बॉलीवुड डेब्यू

बताया जाता है की अस्थमा की बीमारी को कंट्रोल में रखने के लिए एक्ट्रेस अपने पर्स में इन्हेलर रखती हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म हीरो के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। हाल ही में उनकी सिटाडेल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री के अभिनय को खूब सराहा गया।

2018 में रचाई थी शादी

अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा के निजी जीवन के बारे में तो उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी की थी। दोनों की शादी राजस्थान के जोधपुर में बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी हिंदू और ईसाई धर्म के रीती-रिवाज के साथ हुई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की एक बेटी है। जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ अमेरिका में रहती है।

Exit mobile version