द स्काई इज पिंक मूवी के वर्ल्ड प्रीमियर पर चला प्रियंका चोपड़ा का जादू

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2019 में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बॉलीवुड मूवी द स्काई इज पिंक का वर्ल्ड प्रीमियर 13 को किया। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थी। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर पहले रिलीज हो चूका है।

पिंकविला की रिपोर्ट

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, टीआईएफएफ 2019 के रेड कार्पेट पर Priyanka Chopra अपनी फिल्म के पूरी स्टारकास्ट के साथ पहुंची। इस अवसर पर उनके साथ ‘द स्काई इस पिंक’ फिल्म की निर्देशक सोनाली बोस ,अभिनेता फरहान अख्तर और रोहित सर्राफ़ भी मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म निर्माता सिद्धार्थ राय कपूर और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड ‘शिबानी दांडेकर’ भी पहुंची थी। मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के माता-पिता भी मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक ‘ आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है।

आपको बता दें,साल 2018 में अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रही हैंफेस्टिवल। फिल्म की कहानी एक किशोरी के जीवन पर आधारित है। जिसको के खतरनाक बीमारी हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

Tonight at Roy Thompson Hall in Toronto we introduce #theskyispink to the world at @tiff_net. What an exhilarating moment…I could not be more proud of this film. Are we going to see you tonight??!! @shonalibose_ @faroutakhtar @rohitsaraf10

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on


सोनाली बोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर ,रोहित सराफ और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top