Site icon www.4Pillar.news

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में Nepotism पर किया खुलासा-मैं रोई थी

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के बाद बॉलीवुड जगत दो धड़ों में बंट गया है। काफी सितारे बॉलीवुड में नेपोटिस्म का आरोप लगा चुके हैं। अब देसी गर्ल ने अपना दर्द बयां किया

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत के बाद बॉलीवुड जगत दो धड़ों में बंट गया है। काफी सितारे बॉलीवुड में नेपोटिस्म का आरोप लगा चुके हैं। अब देसी गर्ल ने अपना दर्द बयां किया।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में रहस्यमय तरीके से मृत मिले थे। जिसके बाद सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है। कंगना रनौत ने तो एक वीडियो जारी कर सुशांत सिंह की मौत पर बोला। अब बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आवाज मुखर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा की बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के कारण वह उसको एक फिल्म से बाहर कर दूसरी एक्ट्रेस को रोल दिया गया। जिसके बाद वह काफी रोई थी।

देसी गर्ल ने मिड डे को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा ,” यहां हर तरह की चीजें मौजूद हैं। स्टार किड्स पर परिवार के नाम पर जीने का प्रेशर होता है। हर एक्टर की अपनी निजी यात्रा होती है। मेरे समय में मैंने काफी कुछ सहा है। मुझे एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था। क्योंकि निर्माता ने दूसरी अभिनेत्री की सिफारिश कर दी थी। मैं रोई थी और आगे बढ़ गई। आखिकार जो लोग सफलता की कहानियों के लिए होते हैं ,वो हर मुश्किल को पार कर आगे बढ़ जाते हैं। ”

वहीँ वर्क फ्रंट की बात करें ,प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार साल 2019 में फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ लीड रोल में ‘द स्काई इज पिंक’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए उन्होने अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बाद ,लगभग 3 साल बाद कमबैक किया था।

Exit mobile version